जान्हवी कपूर ने किया खुलासा ईशान नहीं बल्कि इस एक्टर पर है उनका क्रश

author-image
By Pankaj Namdev
जान्हवी कपूर ने किया खुलासा ईशान नहीं बल्कि इस एक्टर पर है उनका क्रश
New Update

फिल्म धड़क से श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में ईशान खट्टर के साथ डेब्यू किया था जिसके बाद दोनों का नाम एक दूसरे से जुड़ने लगा था। वही दोनों की जोड़ी को उनके फैंस काफी पसंद भी करते है लेकिन हम आपको बता दें की जान्हवी का दिल ईशान को देख कर नही बल्कि इस एक्टर को देख कर जोर से धड़कने लगता है। यूँ तो जान्हवी कई लोगों का क्रश भी हैं लेकिन क्‍या आपको मालूम है कि जान्हवी का क्रश कौन है?

जी हाँ जान्हवी का क्रश बॉलीवुड इंडस्‍ट्री से ही जुड़ा है। और इस बात का खुलासा खुद जान्हवी ने किया कि वो राजकुमार राव को काफी पसंद करती हैं। यही नहीं जान्हवी ने अपने प्‍यार का इजहार खुद इंस्‍टाग्राम पर भी किया है।

साथ ही जान्हवी ने यह भी कहा कि ऐक्‍टर को नहीं पता कि वह इससे कैसे डील करें और अक्सर उन्‍हें यह अजीब लगता है। जान्हवी के मुताबिक, उन्‍होंने कई सारे कॉमेंट्स किए जब उनका अकाउंट पब्‍लिक के लिए वेरिफाइड नहीं था। उस वक्‍त वह प्राइवेट अकाउंट था।  जान्हवी की फिल्मों की बात करें तो जान्हवी फिलहाल गुंजन सक्‍सेना की बायॉपिक की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा जान्हवी जल्द करण जौहर की 'तख्‍त' में नजर आने वाली है।

#Rajkumar Rao #Ishaan Khattar #Janhavi Kapoor
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe