First Look: ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, जांबाज़ IAF पायलट बनीं नज़र आईं जान्हवी कपूर

author-image
By Sangya Singh
New Update
First Look: ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का फर्स्ट लुक रिलीज़, जांबाज़ IAF पायलट बनीं नज़र आईं जान्हवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ काफी वक्त से चर्चा में है। ये फिल्म पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। इस बायोपिक में जान्हवी कपूर उनका किरदार निभा रही हैं। हाल ही में फिल्म से जान्हवी का फर्स्ट लुक सामने आया है।

धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो पोस्टर्स शेयर किए हैं, इसमें एक में जान्हवी पायलट की यूनिफॉर्म में गुंजन सक्सेना बनी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के साथ लिखा, 'उन्होंने अपनी बहादुरी और साहस के साथ आदमियों की दुनिया में अपनी जगह बनाई। गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल।'

वहीं दूसरे पोस्टर में वे कागज का प्लेन उड़ाते हुए दिख रही हैं। इसके साथ कैप्शन दिया गया, 'उसने आसमान में ऊंची उड़ान भरी, जब जमीन पर सबने कहा कि लड़कियां पायलट नहीं बनती। गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल।'

इससे पहले धर्मा प्रोडेक्शन ने गुंजन सक्सेना की फोटो शेयर की थी, जिसमें वे अपने आर्मी एयरक्राफ्ट के पास यूनिफॉर्म में खड़ी थीं। इसी फोटो के साथ उन्होंने गुंजन सक्सेना की बायोपिक की आधिकारिक घोषणा की।

वहीं, फिल्म में गुंजन सक्सेना के पिता का किरदार निभा रहे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने भी फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वो जान्हवी कपूर को गले लगाते हुए नज़र आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा है, कुछ कहानिंया दिल के करीब होती हैं। इस पोस्टर में लिखा है, मेरी बेटी की उड़ान कोई नहीं रोक सकता।

बता दें कि इस फिल्म में जान्हवी के साथ अंगद बेदी, पंकज त्रिपाठी और नीना गुप्ता भी नजर आएंगे। अंगद जहां जान्हवी के भाई के किरदार में दिखेंगे, वहीं नीना और पंकज उनके माता-पिता का रोल निभाएंगे। इसकी कुछ शूटिंग यूपी में की गई थी। ये फिल्म 13 मार्ट 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Latest Stories