PICS: वाराणसी में फैमिली संग इस तरह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं जान्ह्वी कपूर

author-image
By Sangya Singh
New Update
PICS: वाराणसी में फैमिली संग इस तरह अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं जान्ह्वी कपूर

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और 'धड़क' फ़िल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली जान्हवी कपूर ने अपने जन्मदिन से एक पहले यानी महाशिवरात्रि के एक दिन बाद मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन किए। आज जन्ह्वी कपूर का बर्थडे हैं। जान्हवी अपने जन्मदिन 6 मार्च से एक दिन पहले बाबा दरबार पहुंची और विधि-विधान से काशी विश्वनाथ की पूजी-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बनारस की गलियों में मस्ती भी की। इस मौके पर उनके पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी उनके साथ थे।

काशी विश्वनाथ की दोपहर भोग आरती के दौरान जान्ह्वी बाबा के दरबार पहुंची और बाबा की आरती देखी। दर्शन करके बाहर निकलने पर लाइन में खड़े लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान जान्ह्वी ने सफेद रंग का लखनवी चिकन का कुर्ता और पलाजो पहना था। जान्हवी बहुत ही साधारण लुक में बाबा के दरबार पहुंची थी।

मंदिर के बाहर लोगों ने उनकी तस्वीरें लेनी चाही तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। जान्हवी ने हाथ जोड़ते हुए अपनी फोटो क्लिक कराई। उसके बाद जान्हवी ने कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी के दुकान पर काशी की मशहूर लस्सी का स्वाद भी चखा।

जान्हवी कपूर ने बनारसी पान का भी लुत्फ उठाया। जान्हवी कपूर काशी घूमने के लिए आई हैं और अपना जन्मदिन बाबा का आशीर्वाद लेकर मनाएंगी। इसके साथ ही काशी में मंगलवार शाम को जान्हवी कपूर ने नौका विहार किया और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी देखीं। इसके बाद बटुकों के साथ मिल कर जान्हवी कपूर ने गंगा मां की संध्या आरती भी की।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक हॉरर कॉमेडी मूवी करने जा रही हैं। जाह्नवी और राजकुमार राव की जोड़ी पर्दे पर एक फ्रेश जोड़ी की तरह दिखेगी, जिसे दर्शक देखना पसंद करेंगे। हालांकि, इसके साथ ही आपको यह भी बता दें कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी राजकुमार राव की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके बारे में वह हर तरह की जानकारी रखती हैं। ‘धड़क’ को देखकर राजकुमार राव भी उनसे काफी प्रभावित हुए थे।

Latest Stories