/mayapuri/media/post_banners/1e73e9d02ace033d8bebd14ae80a0d50808e71b173163d8af369e421181ada60.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अकसर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। उनकी फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। फैंस को उनका ग्लैमरस लुक बेहद पसंद है।
हाल ही में फिर एक बार जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल विवार रात को मुंबई में हैलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड का आयोजन किया गया। इस अवार्ड फंकशन में जाह्नवी कपूर ने भी शिरकत की। इस फंकशन में जाह्नवी बेहद हॉट अवतार में नजर आई। इस दौरान की उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों वह व्हाइट कलर का फ्रंट कट गाउन में नजर आ रही है। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही है। इसके साथ उन्होंने डार्क मेकअप किया था। जाह्नवी ने कैमरे के सामने सेक्सी अंदाज में पोज भी दिए। फैंस को उनका अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।
बता दें इस फंक्शन में जाह्नवी को 'सिनेमेटिक डेब्यू ऑफ द ईयर' का अवार्ड भी मिला। जाह्नवी के अलावा इस फंक्शन में रणवीर सिंह,कैटरीना कैफ, सोनम कपूर, विक्की कौशल,फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ पहुंचे थें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों आईएएफ ऑफिसर गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी है। इसके अलावा वह स्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में हैं।