अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में नज़र आएंगी जान्ह्वी कपूर ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली फिल्म में नज़र आएंगी जान्ह्वी कपूर ?

जानी मानी डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पंगा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। खबर है कि इसके बाद अश्विनी अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर देंगी। बताया जा रहा है कि हाल ही में अश्विनी अय्यर तिवारी ने बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जान्ह्वी कपूर से अपने अगले प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुलाकात की है।

खबरों के मुताबिक, अश्विनी ने हाल ही में अपनी फिल्म पंगा के दूसरे शेड्यूल पर काम शुरु किया है। इस समय पंगा की शूटिंग भोपाल में चल रही है। इसके साथ ही अश्विनी अपनी अगली फिल्म के लिए स्टार्स से बातचीत कर रही हैं। खबर है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट फाइनल हो गया है और फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। फिल्म में लीड रोल के जान्ह्वी कपूर के नाम पर विचार किया जा रहा है।

फिलहाल, अभी अश्विनी अय्यर तिवारी और जान्ह्वी कपूर दोनों ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पंगा और गुंजन सक्सेना की बायोपिक में बिजी हैं। कहा जा रहा है कि जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो जाएगी, सके बाद जान्ह्वी और अश्विनी इस फिल्म के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगी। सूत्रों के मुताबिक, अश्विनी इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर तक शुरु करना चाहती हैं।

Latest Stories