बैकलेस लहंगा चोली पहन पार्टी में पहुंची जाह्नवी कपूर ,ग्लैमरस लुक की तस्वीरें की शेयर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
बैकलेस लहंगा चोली पहन पार्टी में पहुंची जाह्नवी कपूर ,ग्लैमरस लुक की तस्वीरें की शेयर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अकसर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है।  उनकी फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। फैंस को उनका  ग्लैमरस लुक बेहद पसंद है।

हाल ही में फिर एक बार जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सामने आई है।  दरअसल जाह्नवी ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, इस तस्वीरों में जाह्नवी यैलो और ग्रीन कलर का लहंगा पहने हुए काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। लहंगे के साथ उन्होंने इयररिंग्स पहने हैं जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। उनका यह अंदाज फैंस को उनका दीवाना बना रहा है। फैंस को जाह्नवी का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।  जानकारी के लिए बता दें की उनका यह लुक एक पार्टी का है। जहां वह यह लहंगा पहन पहुची थी

बता दें की जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अकसर अपने फोटोशूट की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। फिलहाल जाह्नवी इन दिनों फिल्म 'तख्त' की तैयारी  कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा जाह्नवी की पहली फिल्म ईशान खट्टर के साथ आई थीं फिल्म 'धड़क' को लोगों ने खूब सराहा था।

Latest Stories