Advertisment

महिलाओं को अपनी खूबसूरती पर गर्व होना चाहिए- जाह्नवी कपूर

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
महिलाओं को अपनी खूबसूरती पर गर्व होना चाहिए- जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर अकसर अपने लुक और ब्यूटी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। लोग उनके ब्यूटिफुल लुक को बेहद पसंद करते हैं और अब जाहन्वी नायका की ब्रैंड एंबेसडर भी बन चुकी है। इस पर जाहन्वी कपूर का कहना है की महिलाओं को अपनी खूबसूरती पर गर्व होना चाहिए।

Advertisment

दरअसल, हाल ही में हुए नायका के ब्यूटी प्रोडक्ट के लॉन्च में पहुंची जाहन्वी कपूर से जब महिलाओं की खूबसूरती के बारे में बात की तो जाहन्वी ने कहा-‘‘जब बात खूबसूरती की आती है तो हर महिला का अलग सफर होता है और उन्हें इस पर गर्व होना चाहिए। उन्हें किसी को फॉलो करने की जरुरत नहीं है क्योंकि दो चीजें कभी एक जैसी नहीं हो सकती और इसलिए उन्हे इस बात का पछतावा नहीं करना चाहिए। यह इंसान का स्वभाव होता है। कि आप कैसे दिखते है उस इस पर कैसे नियंत्रण पा सकते है। और मेरी इस चीज में बेहद रूचि है। जब मैं छोटी थी तो मैं अपनी मां को शूट और कार्यक्रमों के लिए तैयार होते हुए देखती थी। और मुझे याद है की मेरी मां बहुत अच्छी तरह मेकअप करती थीं।

बता दें जाहन्वी को सिम्पल रहना पसंद है। और वह अपनी सुंदरता के लिए घरेलू नुस्खे अपनाती है। इसके अलावा हाल ही में जाहन्वी की फिल्म धड़क रिलीज हुई है। जिसने की बोक्सऑफिस पर अच्छा कमाल दिखाया है। यह जाह्नवी की पहली फिल्म थी। जाहन्वी ने अपनी इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था  और अब जाहन्वी जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी अहम भुमीका में नजर आएंगे

Advertisment
Latest Stories