अब वरुण धवन के साथ रोमांस करेंगी जान्ह्वी कपूर, मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट

author-image
By Sangya Singh
अब वरुण धवन के साथ रोमांस करेंगी जान्ह्वी कपूर, मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट
New Update

शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जान्ह्वी कपूर जल्द ही वरुण धवन के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगी। आपको बता दें, कि 'धड़क' के बाद जान्ह्वी को करण जौहर की बड़े बजट की फिल्म 'तख्त' का ऑफर मिला था। जिसमें वो रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगी। इसके बाद अब जान्ह्वी के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। अब जान्हवी को एक और फिल्म मिल गई है।

वरुण के साथ रोमांस करेंगी जान्ह्वी

जान्ह्वी कपूर एक बार फिर से शशांख खेतान के साथ काम करने जा रही हैं। शशांक ने जान्ह्वी को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है, जिसमें वो वरुण धवन के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगी। इस फिल्म में जान्ह्वी लीड ऐक्ट्रेस होंगी। आपको बता दें, कि शशांक काफी समय से अपनी अगली फिल्म 'रणभूमि' पर काम कर रहे थे, लेकिन अभी के लिए इस फिल्म को होल्ड पर रख दिया गया है।

शशांक की नई थ्रिलर फिल्म में होंगे दोनों

अब शंशाक एक नई थ्रिलर फिल्म निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने वरुण धवन को ही फाइनल किया है और वरुण के साथ नजर आएंगी जाह्नवी कपूर। खबरों की मानें, तो वरुण का नाम इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनल किया जा चुका है लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम अभी बाकी है। वहीं शशांक और करण जौहर इस फिल्म के लिए नई जोड़ी की तलाश में थे। इस फिल्म के लिए दोनों ने जाह्नवी और वरुण को लेने का फैसला किया है।

तेलुगू फिल्म का भी मिला ऑफर

फिल्म 'धड़क' से शशांक खेतान पहले ही जाह्नवी के काम से काफी खुश हैं, तो अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में वहीं फाइनल होंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इतना ही नहीं, जाह्नवी को तेलुगू फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा के अपोजिट कास्ट करने की भी खबर थी।

#Varun Dhawan #karan johar #Shashank Kaithan #Jhanvi Kapoor
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe