/mayapuri/media/post_banners/7a7da7a7d83257d64a95d808aafc1412c8459c002087c28254b7d933a732b6e3.png)
Chaleya Song Out: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की आने वाली फिल्म 'जवान' (Jawan) इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है. वहीं फिल्म रिलीज को महज बहुत कम दिन रह गए हैं. इस बीच फिल्म मेकर्स ने जवान का दूसरा सॉन्ग 'चलेया' (Chaleya) रिलीज कर दिया हैं. जिसमें शाहरुख खान एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) के साथ रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
नयनतारा के साथ रोमांस करते दिखें किंग खान
/mayapuri/media/post_attachments/953bd835a9acd96a1208e17a5f5761c4c93b88690bd03355360d21596c6e240e.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/d309b3762ee432a854aef125f6274dc18d50eaa4e4d76c00401ed44b0b9fe4e3.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/d9a39c75b2daf2c20bf022176e9e26d1f669f0926ef45aeb507c17d0dc8e4100.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/64b5b484311641018636a580df4fecf572ce93516a2864e2fe400ed00ee1ef72.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/4299d69473eace83f011197af4c95ab689334d2864958b84f612482228777fb4.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/95bef5df70b1032ee426692bbd3e3349c5fe5cee824b0f74bdf007ea73091140.jpg)
आपको बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर 'चलेया' मेकर्स द्वारा आज 14 अगस्त 2023 को रिलीज कर दिया गया हैं. वहीं यूट्यूब पर, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने चालेया का संगीत वीडियो पोस्ट किया. रोमांटिक ट्रैक के हिंदी संस्करण को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने गाया है. इसे फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है और कुमार ने लिखा है.
पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगी नयनतारा
/mayapuri/media/post_attachments/11c5f6fff0ceb9ef152bdf20840ad9e26f43a60daab46a975109567160ba16f2.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/3d65b4079617b158840d1e0494c0bd8b3e182ecbfcba283e2ee06392ba7f3f84.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/f24feb4fc95fb4a2aa84efefeb3336c88c0e571dfd4b4721e0c3ceac82aef2ae.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/fb53615bcf8bebf88ec32fcd9e272f6a63ba3cceebfa1d503ed429ee9f298e0c.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/3993eed9ed1cd51edf850a0a52c19a504d6e62b7015591ece1fb0f746f4e5b2f.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/b34ec58fb4a7d507728347b382e119d92dfafa79038e1ddcbfcda9a8b1028a9b.jpg)
एटली द्वारा निर्देशित, जवान 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी. फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आएंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है. नयनतारा एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती नजर आएंगी. जवान में फैंस को प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा ​​और रिद्धि डोगरा भी अहम किरदार में नजर आएंगे. जवान के बाद शाहरुख खान निर्देशक राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ भी नजर आएंगे. फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट का अभी भी इंतजार है.
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/03/cover-2661-2025-10-03-18-55-14.png)