/mayapuri/media/post_banners/76c167bbafa3e3ea1a0432daa192c558d96619a5fd28667dd406d7514be46996.jpg)
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंदन में हुई प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी को लेकर इन दिनों खबरों में छाई हैं। यहां प्रियंका चोपड़ा अपने क्लासी अंदाज को लेकर सुर्खियों में थीं, लेकिन अब उनकी इसी ड्रेस को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल, अपनी फ्रेंड मेगन की शादी और रिसेप्शन दोनों ही फंक्शन में प्रियंका वेस्टर्न अंदाज में पहुंची थीं।
अब उनकी इसी ड्रेस को लेकर विवाद शुरू हो गया है, भारतीय नेता जया जेटली ने प्रियंका की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'बेहद दुखद है कि एक भारतीय एक्ट्रेस ने ब्रिटेन की रॉयल वेडिंग में स्वंतत्र भारत का प्रतिनित्व एक खूबसूरत भारतीय साड़ी पहन कर करने के बजाय ब्रिटिश स्टाइल अपनाया'।
इतना ही नहीं, प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल की रॉयल वेडिंग में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का रॉयल अवतार की जितनी तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की इस ड्रेस की वजह से उन्हें ट्रोल भी किया है। यहां तक की ज्यादातर यूजर्स ने प्रियंका का मजाक बनाया और उन्हें साड़ी पहनने की सलाह दे डाली है।
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को लोग उनकी ब्रिटिश स्टाइल ड्रेस के लिए ट्रोल कर रहे हैं और उनकी ड्रेस का मजाक बना रहे हैं, लेकिन शायद किसी को प्रियंका के ब्रिटिश स्टाइल ड्रेस पहनने के पीछे की वजह के बारे में नहीं पता। जी हां, रॉयल वेडिंग में अगर प्रियंका ने ब्रिटिश स्टाइल ड्रेस पहनी तो उसके पीछे एक खास वजह है।
दरअसल, मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की वेडिंग पार्टी में एक खास ड्रेस कोड दिया गया था। जिसमें सभी को ब्रिटिश स्टाइल ड्रेस ही पहननी थी। इतना ही नहीं, पार्टी में अगर कोई भी इस ड्रेस कोड के अलावा कुछ और पहनकर आता तो उसे पार्टी में एंट्री ही नहीं दी जाती। इसी वजह से प्रियंका ने भी अपनी दोस्त मेगन की शादी में खास ब्रिटिश स्टाइल ड्रेस पहनी।