जान्ह्वी कपूर अब करने जा रही हैं डिजिटल डेब्यू

author-image
By Sangya Singh
जान्ह्वी कपूर अब करने जा रही हैं डिजिटल डेब्यू
New Update

बॉलीवुड ऐक्टर विक्की कौशल, कियारा आडवाणी. मनीषा कोइराला के बाद अब जान्ह्वी कपूर भी वेब के लिए बनने वाली फिल्म में अभिनय करने जा रही हैं। जान्ह्वी कपूर और अभिनेता विजय वर्मा, निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे। बता दें कि 'घोस्ट स्टोरीज' नेटफ्लिक्स की 2018 की फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' की अगली कड़ी होगी।

फिल्म में चार कहानियां होंगी, जिसके लिये जोया, करण जौहर, दिवाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप मिलकर काम करेंगे। चारों फिल्मकार इससे पहले 'लस्ट स्टोरीज' और उससे भी पहले 2013 में आई फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में भी काम कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरु हो चुकी है।

जोया अख्तर के साथ काम करने को लेकर जान्ह्वी काफी एक्साइटेड हैं। उनका कहना है कि वो जोया की फैन हैं और जोया के साथ काम करना उनका सपना रहा है। इसके अलावा जान्ह्वी के दोस्ताना 2 में भी दिखने के चर्चा है।

#Janhvi Kapoor #Netflix #Zoya Akhtar #Lust Stories #digital debut #GHOST STORIES
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe