इस इंडियन क्रिकेटर की दीवानी हैं काजल अग्रवाल, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

author-image
By Sangya Singh
New Update
इस इंडियन क्रिकेटर की दीवानी हैं काजल अग्रवाल, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

अजय देवगन की फिल्म सिंघम में उनकी हिरोइन काजल अग्रवाल के दिवाने सिर्फ टॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी हैं। लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि काजल खुद किसकी दीवानी हैं? आपको बता दें कि काजल अग्रवाल एक्टर नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रोहित शर्मा की दीवानी हैं।

इन दिनों काजल अग्रवाल को साउथ सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस माना जाता है। साउथ में फिल्में काजल के नाम से ही हिट हो जाती हैं। वहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काजल नजर आ चुकी हैं। काजल के फिल्मी सफर की बात करें तो फिल्म 'मगधीरा' का नाम जरूर आता है। बॉलीवुड की बात करें तो काजल अग्रवाल ने सिंहम, स्पेशल 26 और दो लफ्जो की कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है।

काजल अग्रवाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर इंटरनेट पर अपनी सेक्सी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके सेक्सी और हॉट वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जाता हैं। काजल का इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी बिकिनी फोटो शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर काजल अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं।

बता दें कि काजल अग्रवाल ने 2004 में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘क्यों हो गया ना’ से बॉलीवुड की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी फिल्म कुछ खास सफल नहीं हो पाईं थी। बॉलीवुड में काजल को पहचान अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम से मिली है। फिल्म सिंघम में काजल अग्रवाल अजय देवगन के साथ रोमांस करती हुईं नजर आती है।

Latest Stories