कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर आदित्य पंचोली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

author-image
By Sangya Singh
New Update
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने एक बार फिर आदित्य पंचोली को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और आदित्य पंचोली से जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन इस केस से जुड़ी नई-नई बातें सामने आ रही हैं। बीते दिनों खबरें आई थीं कि आदित्य पंचोली पर रेप केस दर्ज हो गया है। हाल ही में एक बार फिर कंगना रनौत की बहन रंगोली ने आदित्य पंचोली को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। रंगोली ने ट्विटर पर कई पोस्ट किए हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि आदित्य पंचोली ने कंगना रनौत से थोड़े बहुत नहीं बल्कि पूरे 1 करोड़ रुपए वसूले हैं। इतना ही नहीं, रंगोली ने ट्वीट्स की इन सीरीज में कई और खुलासे भी किए हैं।

रंगोली ने ट्वीट करते हुए आदित्य पंचोली पर आरोप कि लगाया कि आदित्य पंचोली ने कंगना से जबरन 1 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि ली थी। रंगोली ने बताया कि पंचोली के खिलाफ 2007 में शारीरिक शोषण, उत्पीड़न और जबरन वसूली की शिकायत दर्ज की गई थी। उसने कंगना से 1 करोड़ से अधिक रुपए ये कहकर लिए थे कि उसने कंगना को 3 महीने तक खिलाया था जब वे बेघर थी। तीन महीने किराए की रकम एक करोड़ पर रंगोली ने हैरानी भी जताई।

रंगोली ने आगे कहा, कि 'वो कंगना से और भी पैसे वसूलना चाहता था। जबरन वसूली का आखिरी मैसेज मैंने खुद रिसीव किया और 2016 में पुलिस से शिकायत भी की। अब इस मामले में FIR भी दर्ज हो गई है'। उन्होंने बताया कि 'कंगना के पास इन सब बातों के लिए बिल्कुल वक्त नहीं है। लेकिन हर दिन उसके और उसकी पत्नी की ओर से आए हुए केस लड़ने पड़ते हैं, इन लोगों को इस बात से ताकत मिल रही है कि कंगना काफी बिजी हैं लेकिन अब मैंने ये केस अपने हाथों में ले लिया है। ताकि कंगना अपना काम कर सके।'

आपको बता दें कि आदित्य के खिलाफ ये FIR गुरुवार 27 जून को दर्ज हुई थी। इस बारे में बात करते हुए आदित्य पंचोली ने इन आरोपों को गलत बताया। इसके अलावा उन्होंने इस बात से भी इनकार किया था कि उन्हें अपने खिलाफ चल रहे एक्सटॉर्शन केस के बारे में जानकारी थी।

Latest Stories