Advertisment

चौथी बार कंंगना रनौत ने राष्ट्रीय पुरस्कार किया अपने नाम

author-image
By Pragati Raj
New Update
चौथी बार कंंगना रनौत ने राष्ट्रीय पुरस्कार किया अपने नाम

कंट्रोवर्सिअल क्वीन कंगना रनौत को फिल्म 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' के लिए 67वें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया। कंगना का यह चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है।

Advertisment

इसे पहले उन्हें साल 2008 में फिल्म 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सह- अभिनेत्री लिए अवॉर्ड दिया गया था। इसके बाद उन्हें 2014 में 'क्वीन' और 2015 में 'तनु वेड्स मनु' के लिए अवार्ड दिया गया था।

इसी के साथ कंगना सबसे अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली दूसरी अभिनेत्री बनीं। सबसे अधिक राष्ट्रीय पुरस्कार अबतक एक्ट्रेस शबाना आजमी ने जीते हैं। उन्होंने अपने नाम पाँच नेशनल अवॉर्ड्स किए हैं।

आपको बता दें कि कंगना रनौत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज किया जा रहा है।

Advertisment
Latest Stories