New Update
/mayapuri/media/post_banners/fb97924466762d05f2ce93cbb5ff4e71a59a5a9730e975f8c5971bba20eda195.jpg)
कॉमेडी किंग और एक्टर कपिल शर्मा का आज बर्थडे है। बीती रात कपिल शर्मा ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। कपिल की बर्थडे पार्टी में मीका सिंह, नवराज हंस, ऋचा शर्मा जैसे सिंगर्स के साथ-साथ कीकू शारदा, भारती सिंह भी शामिल थे। सभी ने मिलकर यहां खूब धमाल मचाया और मस्ती की। कपिल ने पत्नी गिन्नी और मां के साथ अपना बर्थडे केक काटा। इस पार्टी के कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आपको बता दें, कि शादी के बाद कपिल पहली बार पत्नी गिन्नी के साथ अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस दौरान सभी के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।
Latest Stories