कपूर फैमिली ने ऐसे किया क्रिसमस सेलिब्रेशन, इस अंदाज में नज़र आए क्यूट तैमूर, देखें तस्वीरें

author-image
By Sangya Singh
New Update
कपूर फैमिली ने ऐसे किया क्रिसमस सेलिब्रेशन, इस अंदाज में नज़र आए क्यूट तैमूर, देखें तस्वीरें

हमेशा की तरह इस साल भी कपूर परिवार ने क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस मौके पर कपूर फैमिली एक गेट टू गेदर किया। जिसमें फैमिली के सभी लोग एक साथ नज़र आए। इस गेट टू गेदर में

करीना कपूर

,

करिश्मा कपूर

,

सैफ अली खान

,

रणधीर कपूर

,

आदित्य कपूर और बबिता सहित इनके सभी बच्चे भी पहुंचे। लेकिन पार्टी की लाइम लाइट में सबसे ज्यादा अगर कोई रहा तो वो हैं सैफ-करीना के लाडले नन्हें तैमूर। वैसे तो तैमूर हेमशा ही लाइमलाइट में रहते हैं और अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीत लेते हैं। पार्टी की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें तैमूर अलग ही नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सैफ-करीना यहां तैमूर को लेकर पहुंचे। इससे पहले तीनों ने मीडिया वालों को पोज दिए फिर पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर तैमूर और उनके पापा सैफ ने मैचिंग स्काई ब्लू कलर के कपड़े पहने थे तो बेबो व्हाइट टॉप में नजर आईं। उन्होंने गॉगल भी लगाया हुआ था।

वहीं करिश्मा कपूर और अपने दोनों बच्चे कियान और समायरा यहां क्रिसमस के लाल रंग में रंगे हुए नजर आए। लोलो ने यहां पर खूब मस्ती की और कई फोटोज भी शेयर की।

फैमिली के सीनियर रणधीर कपूर और बबिता सहित बाकी मेंबर्स भी फेस्टिव मूड में नजर आए। इनकी ये तस्वीर इसी बात का सबूत है। रणधीर कपूर रेड कलर की कैप और जैकेट में सेंटा बनकर पहुंचे।

हालांकि

,

ऋषि कपूर और उनकी पत्नी नीतू कपूर यहां नहीं दिखे। ऋषि इन दिनों लंदन में अपना इलाज

करवा रहे हैं।

Latest Stories