Advertisment

करीना ने किया खुलासा पापा सैफ की तरह शैतान है तैमूर

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
करीना ने किया खुलासा पापा सैफ की तरह शैतान है तैमूर

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड तैमूर की तो पूरी दुनिया दीवानी है. जैसे ही क्युटी तैमूर का विडियो या फोटो सोशल मीडिया पर आता है वो चंद मिनटों में वायरल हो जाती है. इतनी सी उम्र में तैमूर की एक अपनी फैन फॉलोइंग है. तैमूर जितने पैपराज़ी के फेवरेट है उतने ही परिवार के लाडले है. हाल में करीना कपूर ने तैमूर के बारे में खुलासे किये है।

Advertisment

करीना ने बताया की तैमूर बेहद बहुत शैतान और उधम मचाने वाले बच्चे है। यही नहीं करीना का कहना है कि तैमूर बिल्कुल अपने पापा सैफ पर गए है। उन्होंने कहा कि तैमूर को जो भी काम बताए जाते हैं उन्हें वह करते हैं और उसे फॉलो करते हैं, साथ ही सैफ भी वैसा ही करते हैं।

दुलार के मामले में करीना ने कहा वे तैमूर को गले लगाती हैं और पुचकारती हैं जबकि सैफ उसके साथ बेहद अनुशासित रवैया रखते हैं। करीना ने कहा कि मां बनना एक खूबसूरत अहसास है। जब वह तैमूर के साथ होती हैं तो उनके लिए तैमूर से ज्यादा जरूरी दुनिया में कुछ भी नहीं होता है। जी हाँ करीना हम भी आपकी बात से सहमत है आखिर तैमूर है ही इतना प्यारा...

Advertisment
Latest Stories