/mayapuri/media/post_banners/28c679af1a82b4c5f5443f8fe844ef8513b9296a9c676605fe98a7006298126c.jpg)
सनी देओल के बेटे करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' का मच अवेटेड ट्रेलर आज लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करण देओल, सहर बांबा के साथ धर्मेंद्र भी अपने पोते की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर कल यानी 4 सितंबर को ही लॉन्च किया जाने वाला था। लेकिन मुंबई में भारी बारिश के चलते इस इवेंट को टाल दिया गया था। जिसके बाद आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर में प्यार, मोहब्बत और रोमांस के साथ एडवेंचर का भी भरपूर तड़का है। करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। हाल ही में फिल्म 'पल पल दिल के पास' का टीजर रिलीज हुआ था। जिसमें में दोनों ही स्टार्स की केमेस्ट्री नजर आ रही थी। फिल्म के टीजर को खूबसूरत बर्फीली वादियों में फिल्माया गया था।
करण देओल की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' एक रोमांटिक ड्रामा है। करण के अलावा इस फिल्म से उनके अपोजिट सहर बाबां भी डेब्यू करेंगी यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी। करण की फिल्म 'पल पल दिल के पास' पिछले काफी समय से चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग मनाली के अलावा दिल्ली और मुंबई में भी हुई है। फिल्म को सनी देओल ने खुद डायरेक्ट किया है।
Sahher Bambba, karan deol, dharmendra
dharmendra, Sahher Bambba, karan deol
dharmendra, Sahher Bambba, karan deol
dharmendra
Sahher Bambba, karan deol
dharmendra
dharmendra, karan deol
dharmendra
karan deol
Sahher Bambba, karan deol ,dharmendra
karan deol, dharmendra
karan deol
Sahher Bambba, karan deol, dharmendra
karan deol
karan deol, dharmendra
Sahher Bambba, karan deol
Sahher Bambba, karan deol, dharmendra
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/17/cover-2663-2025-10-17-18-54-17.png)