/mayapuri/media/post_banners/4fbea069cb69174217bad2570ccd029dba737c0f40557f01e0f8bf7037740834.jpg)
बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्मेकर्स में से एक करण जौहर बी-टाउन की आइकैंडी हैं। करण जौहर को स्टारकिड्स को लॉन्च करनेवाले गुरु के रूप में भी जाना जाता है। जिसके चलते उनपर बीते दिनों कंगना ने नेपोटिस्म के आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद करण ने खुद को नेपोटिस्म का ब्रैंड एम्बैस्डर भी कहा था। लेकिन इस बार खबर ये है कि करण फिर से दो स्टार किड्स को इंडस्ट्री की एबीसीडी सिखा रहे हैं। ये दोनों हैं जाह्नवी कपूर और ईशान।
जाह्नवी-ईशान की क्लास ले रहे है करण जौहर
इस जोड़ी को ऐक्टिंग का गणित पढ़ाने के साथ-साथ इस बार गुरु करण कैमेस्ट्री की फिलॉसोफी भी सिखाते दिखाई दे रहे हैं। जी हां करण जौहर इन दोनों के लिए लव गुरु भी बन गए हैं। दरअसल फिल्म में दोनों की कैमेस्ट्री अच्छी नज़र आये इसीलिए दोनों बच्चे करण जौहर से क्लास भी ले रहे हैं।
यही वजह है कि दोनों एक साथ कुछ ज्यादा ही स्पॉट हो रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब करण ने अपनी डायरेक्टोरियल कैप उतारकर,क्यूपिड का रोल प्ले करना शुरू कर दिया हो। करण ने अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर के लिए भी आलिया, सिद्दार्थ और वरूण के बीच की केमेस्ट्री कुछ इसी तरह दिखाई थी। करण के इसी ज्ञान की वजह से आलिया और सिद्दार्थ स्टूडेंट ऑफ द इयर से अब तक साथ हैं। दोनों के रिलेशन की खबरें हर तरफ छायी रहती हैं, और दोनों ने अबतक जस्ट फ्रेंड्स का टैग लगा कर रखा है। अब लगता है
करण ने बना दी जोड़ी
आलिया-सिद्दार्थ के बाद, अगली जोड़ी न्यूबी जाह्नवी और ईशान की होनेवाली है। वेल अब अगर लोग इसे करण ने बना दी जोड़ी कहने लगें, तो ये गलत तो नहीं होगा ना। इस नई जो़ड़ी के बारे में आपकी क्या राय है, कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।