Advertisment

Video: करण जौहर की मां सुना रही हैं यश-रूही को कहानी, दादी के साथ बच्चों का क्यूट वीडियो वायरल

author-image
BySangya Singh
New Update
Video: करण जौहर की मां सुना रही हैं यश-रूही को कहानी, दादी के साथ बच्चों का क्यूट वीडियो वायरल

जाने माने फिल्म निर्माता करण जौहर के जुड़वा बच्चे यश और रुही अब डेढ साल के हो गए हैं। कुछ महीने पहले करण ने अपने जुड़वा बच्चों का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। करण की अपने दोनों बच्चों के साथ काफी क्यूट बॉन्डिंग है। करण सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने अकाउंट पर यश-रुही की फोटो, वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में यश रुही का एक क्यूट वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों बच्चे अपनी दादी हीरू जौहर से कहानी सुन रहे हैं। इस दौरान यश रुही काफी एक्साइटिड और क्यूट नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में आप खुद देखिए, दादी हीरु के साथ यश रुही का स्टोरी टेलिंग सेशन बहुत क्यूट है। कहानी सुनने के दौरान यश रूही शरारत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

माता-पिता के नाम पर रखे गए हैं बच्चों के नाम

आपको बता दें कि करण जौहर के दोनों बच्चों के नाम उनके माता पिता के नाम पर है यश-करण जौहर के स्वर्गीय पिता के नाम रखा गया है जबकि रुही उनकी माता हीरु के नाम को पलटकर रखा गया है। यश रुही का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था।

करण जौहर अक्सर अपने बच्चे की क्यूटनेस और शरारत को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करते रहते हैं। अभी कुछ दिन ही पहले करण ने यश रूही का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें लग रहा है यश रूही में चिल्लाने का कॉम्पीटिशन चल रहा हो, और दोनों में होड़ लग रही है कौन जीतेगा।

Advertisment
Latest Stories