/mayapuri/media/post_banners/66b75b050420d4b1b28b53ed93dccfdeef06102f7322090fcaacd7454923ea54.jpg)
बॉलीवुड के बेहद हॉट कपल में शुमार बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अक्सर चर्चा में रहते है। वहीं ये दोनों सितारे शादी से पहले से ही अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते काफी चर्चित थें। शादी के बाद भी ये कपल अक्सर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहता हैं। इसी बीच ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है। बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ iPhone के वॉलपेपर की नई ट्रेंडिंग रील बना रही थीं. इस दौरान करण ऐसी हरकत की जिसे देखकर सभी हैरान है।
आपको बता दें कि, ये वीडियो बिपाशा बसु के रूम की है। इस रील में आप देख सकते है कि दोनों आंख बंद करके लेटे हुए हैं। बन्ना रे गाना बजता है और दोनों एक साथ आंख खोलते है। तभी बिपाशा पाउट बनाने लगती हैं और करण बिपाशा का मुंह चाटने लगते हैं। करण सिंह ग्रोवर के इस फनी रिएक्शन से सब काफी हैरान है और फनी कमेंट्स भी कर रहे है। इस वीडियो को एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
वहीं बिपाशा ने इस रील को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'उसने मेरी महंगी नाइट क्रीम खा ली।' बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को एक साथ में काफी पसंद किया जाता है। इस कपल ने 5 साल पहले 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी।
- मुस्कान मनचंदा