Advertisment

करण सिंह ग्रोवर का आर्ट पहुंचा लंदन फैशन वीक

author-image
By Shyam Sharma
New Update
करण सिंह ग्रोवर का आर्ट पहुंचा लंदन फैशन वीक

अभी हाल ही में, करण सिंह ग्रोवर ने अपने जन्मदिन पर एक वेबसाइट और साथ ही यूट्यूब चैनल को लॉन्च किया जिसमें उनकी कलाकृति का प्रदर्शन होगा। अभिनेता ने एक कलाकार के तौर पर खुद को सभी के सामने पेश करने के लिये अपने जन्मदिन पर इसे लांच करने का फैसला किया। हालांकि उन्होंने दर्शकों को यह बात नहीं बताई कि उनकी कलाकृति लंदन फैशन वीक में पेश की गयी थी जो कि लांच से पहले रखी गयी थी। आपको बता दें कि ग्रोवर की कलाकृति के लंदन पहुंचने के पीछे की कहानी शुरू हुई इंडिया के पॉपुलर डिजाइनर रॉकी एस से जिन्होंने करण के ब्लैक पेन और इंक आर्ट को पहले ही देखा। रॉकी करण के आर्ट से इतने प्रभावित हुये कि उन्होंने इसे अपने कलेक्शन रिबर्थ में यूज करने का फैसला किया।

Advertisment

और पढ़े: अनुष्का के बाद इलियाना ने की सीक्रेट वेडिंग ये रहा सबूत

Advertisment
Latest Stories