New Update
/mayapuri/media/post_banners/24cc20580a1ae0fa26da17133b942881a64f5373d2cf304654838a74fce46963.jpg)
सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर वैसे तो अक्सर ही मीडिया में छाए रहते हैं. करीना के साथ अक्सर मीडिया इवेंट्स में नजर आने वाले तैमूर अली खान अपने क्यूट लुक और अदाओं से लोगों का दिल छू लेते हैं. लेकिन इस बार तैमूर को लेकर एक बड़ी खबर आई है।
इंग्लैंड जाएंगे तैमूर
खबरों के मुताबिक तैमूर जल्द ही अपने परिवार से दूर जाने वाले हैं. जी हां इस खबर ने लोगों को चौंका कर रख दिया है. सैफ और करीना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे तैमूर को इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल भेजने का फैसला किया है. सैफ ने बताया कि उनके खानदान में सभी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए बाहर जाते रहे हैं. इसीलिए जूनियर खान को भी वो जल्द ही बोर्डिंग भेज देंगे।
Latest Stories