/mayapuri/media/post_banners/ef5481904c5bba65f2ffe0f58a3a92cdbeabe2c906325243e08ec80fa37f2ef7.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने लुक को लेकर भी अकसर सुर्खिंयो में बनी रहती हैं। लोग उनके लुक के फैन हैं। यहां तक की उन्हें बॉलीवुड की ग्लैमरेस क्वीन भी कहा जाता हैं। करीना की फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
हाल ही में एक बार फिर करीना की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल करीना बिते दिन एक अवॉर्ड शो को अटेंड करने पहुंची। इस अवॉर्ड शो में उन्होंने डार्क पर्पल कलर का गाउन पहना था। जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थी। अपने लुक की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। तस्वीरों में करीना का सेक्सी और बोल्ड अंदाज साफ नजर रहा है। उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस को उनका हॉट लुक काफी पसंद आ रहा है।
बता दें की करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फिलहाल वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में है। इसके अलावा वह करण जौहर की फिलम 'तख्त' में भी नजर आएंगी 'तख्त' में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में होगी।