ब्लैक कलर का लहंगा पहन अवॉर्ड शो में पहुंची करीना कपूर दिखा बोल्ड और ग्लैमरस लुक

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
ब्लैक कलर का लहंगा पहन अवॉर्ड शो में  पहुंची करीना कपूर दिखा बोल्ड और ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने लुक को लेकर भी अकसर  सुर्खिंयो में बनी रहती हैं। लोग उनके लुक के फैन हैं। यहां तक की उन्हें बॉलीवुड की ग्लैमरेस क्वीन भी कहा जाता हैं। करीना की फोटोज अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

हाल ही  में एक बार फिर करीना की कुछ तस्वीरें सामने आई है। दरअसल शुक्रवार रात मुंबई में एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। करीना को इस शो में इंडिया मोस्ट स्टाइलिश (फीमेल) ज्यूरी च्वाइज अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के कई स्टार्स अपने स्टाइलिस अंदाज के साथ पहुंचे। वहीं इस शो में करीना कपूर भी अपने ग्लैमरस लुक के साथ पहुंची। शो में उनके लुक को देख सभी की नजरे उन पर टिक गई इस अवॉर्ड शो में करीना ब्लैक और ग्रे कलर के लहंगे में नजर आई जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थी। उनके हाई वेस्ट लहंगे में ग्रे पैटर्न था। वहीं, फ्लेयर्ड स्लीव्स क्रॉप्ड चोली में भी वैसा ही ग्रे डिजाइन था।ड्रेस के साथ उन्होंने स्मोकी आई और चेहरे पर न्यूड मेकअप किया था। हेयर स्टाइल की बात करें तो करीना ने बन किया था जो उनके लुक और भी सेक्सी बना रहा था। करीना की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को उनका लुक बेहद पसंद आ रहा है।

बता दें की करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फिलहाल वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में है। इसके अलावा वह करण जौहर की फिलम 'तख्त'  में भी नजर आएंगी 'तख्त' में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में होगी।

Latest Stories