क्या कई साल बाद पति सैफ अली खान के साथ इस फिल्म में नज़र आएंगी करीना कपूर ?

author-image
By Sangya Singh
New Update
क्या कई साल बाद पति सैफ अली खान के साथ इस फिल्म में नज़र आएंगी करीना कपूर ?

सैफ अली खान और करीना कपूर खान के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि लंबे समय बाद करीना कपूर और सैफ अली खान फिर एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में चार साल बाद करीना कपूर खान एक अहम किरदार में नजर आएंगी। लंबे समय से दर्शक इन्हें एक साथ देखने के लिए इंतजार कर रहे थे, जो कि अब खत्म होने वाला है।

बताया जा रहा है कि लंदन में करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ केवल छुट्टियां मनाने के लिए ही नहीं गई हैं। बल्कि वो इंग्लैंड में उनके साथ जवानी जानेमन की शूटिंग भी करेंगी। बता दें कि करीना कपूर का फिल्म में बहुत बड़ा रोल नहीं होगा, वो सिर्फ स्पेशल अपीयरेंस करती दिखेंगी। करीना कपूर खान आखिरी बार सैफ अली खान के साथ फिल्म 'हैप्पी एंडिंग्स' में नजर आई थीं। इसमें भी उनका कैमियो ही था। इस फिल्म से पहले करीना सैफ की जोड़ी फिल्म 'टशन', ओमकारा, कुर्बान इत्यादि में एक साथ नजर आए थे।

आपको बता दें कि इन दिनों करीना कपूर खान अपने पति और बेटे तैमूर के साथ लंदन में हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। वहीं सैफ अली खान अपनी फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग भी कर रहे हैं। सैफ की इस फिल्म में 90 दशक की फेमस एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी और कबीर खान की नातिन आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इन दोनों के अलावा उनकी मां बबीता कपूर और बहन करिश्मा कपूर भी बच्चों के साथ वहीं है।

इसके अलावा करीना कपूर फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के साथ नज़र आएंगी। इसके अलावा वो धर्मा प्रोडक्शन की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नज़र आएंगी। इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट करेंगे।

Latest Stories