Video: ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट से लीक हुआ ये वीडियो, दिखा करीना कपूर खान का सेक्सी अंदाज़

author-image
By Sangya Singh
New Update
Video: ‘डांस इंडिया डांस’ के सेट से लीक हुआ ये वीडियो, दिखा करीना कपूर खान का सेक्सी अंदाज़

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग में लंदन में बिजी हैं। इसके साथ-साथ ही वे रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए भारत आती रहती हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर खान डांस इंडिया डांस की जज हैं। जो इस बार परफॉर्मेंस को जज कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके वीडियो की बात करें तो इसमें दो लोग डांस परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। जिसे करीना कपूर और रैपर रफ्तार काफी एंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही आप देख सकते हैं कि बाकी के कंटेस्टेंट भी परफॉर्मेंस को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में करीना कपूर लंदन से मुंबई आईं। खबरों के मुताबिक वे डांस इंडिया डांस की शूटिंग के लिए आईं थी। एक दिन के लिए मुंबई आईं करीना कपूर खान के शो का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि करीना कपूर खान वापस लंदन जा चुकी हैं। इन्हें देर रात कल मुंबई एयरपोर्ट पर दोबारा स्पॉट किया गया। वे अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग करने के बाद ही भारत वापस आएंगी।

Latest Stories