आ गया गर्लगैंग की मस्ती से भरी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर

author-image
By Sangya Singh
New Update
आ गया गर्लगैंग की मस्ती से भरी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर

लड़कियों की मस्ती से भरी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिया कपूर निर्मित इस फिल्म में चार लड़कियों और उनकी दोस्ती की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में पहली बार करीना कपूर और सोनम कपूर एक साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। इसके अलावा फिल्म में स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया और सुमित व्यास मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ढाई मिनट के इस ट्रेलर में लड़कियों की मस्ती और बोल्ड कंटेट भी दिखाया गया है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को दिखाया गया है।

तैमूर भी नजर आ रहे हैं

आपको बता दें, इस फिल्म  के जरिए करीना दो साल बाद कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में उनके बेटे तैमूर अली खान भी नजर आएंगे। ये उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड हैं, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त (सोनम कपूर,स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया) आती है। फिल्म में 'परमानेंट रूममेट' फेम सुमित व्यास करीना के लव-इंट्रेस्ट के किरदार में हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और फुकेट में हुई है। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook,

?lang=en'>Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories