मॉम करीना और सोहा के साथ तैमूर और इनाया का प्री दिवाली सेलिब्रेशन

author-image
By Chhaya Sharma
New Update
मॉम करीना और सोहा के साथ तैमूर और इनाया का प्री दिवाली सेलिब्रेशन

करीना-सैफ के लाडले तैमूर अली खान अपने मां-पापा से कही ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। तैमूर की क्यूटनेस देखकर उनका हर कोई दिवाना हो जाता है। वह जहां भी जाते हैं मीडिया उनका पीछे करते हुए वहां पहुंच जाती है। हाल ही सोशल मीडिया पर तैमूर की कई सारी फोटो वायरल हो ही हैं।

इन फोटोज में तैमूर अपनी मां करीना, बुआ सोहा अली खान और बहन इनाया के साथ नजर आ रहे हैं। इन फोटोज देखकर लग रहा है की ये पटौदी परिवार 5 दिन पहले ही दिवाली की सेलिब्रेशन में जुट गई है। वायरल फोटो में तैमूर एंथनिक लुक में नजर आ रहे हैं।

यैलो कुर्ता के संग वाइट पैजामे में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। यहीं उनकी कजिन इनाया रेड और ऑरेंज ड्रेस में नजर आ रही हैं। फोटो में तैमूर अपनी मां करीना खान के गोद में नजर आ रहे हैं तो वहीं इनाया भी अपनी मां सोहा की गोद में प्यारी लग रही है।

फोटो में आप देख सकते हैं कि ग्रे सूट में करीना चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और उनकी लेफ्ट साइड में पहले नबंर पर सोहा रेड गोल्डन अनारकली सूट में बैठी हुई हैं। ‘

बता दें कि हाल ही में तैमूर ने अपनी बहन इनाया के साथ हैलोवीन फेस्टिवल सेलेब्रेट करते हुए नजर आए थे, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी।

Latest Stories