शाहरुख के बाद करीना ने बताया अपने बेटे तैमूर का फ्यूचर प्लान

author-image
By Sangya Singh
New Update
शाहरुख के बाद करीना ने बताया अपने बेटे तैमूर का फ्यूचर प्लान

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर इन दिनों सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। मीडिया में हमेशा छाए रहने वाले तैमूर छोटी सी उम्र में ही बड़े स्टार बन गए हैं। पैदा होते ही स्टार बन चुके तैमूर के बारे में सबको यही लगता होगा कि तैमूर भी अपने पैरेंट्स की तरह ही फिल्म स्टार बनेंगे, लेकिन उनकी मां करीना कपूर का इस बारे में कुछ और ही कहना है।

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी अपने छोटे बेटे अबराम के बारे में बताते हुए कहा था कि वो चाहते हैं कि अबराम बड़ा होकर हॉकी प्लेयर बने। publive-image

तैमूर ही अपनी पसंद चुनेगा

एक इंटरव्यू के दौरान जब करीना कपूर से इस बारे में पूछा गया कि वो अपने बेटे तैमूर का फ्यूचर कहां देखती हैं ? तो उन्होंने कहा, मैं नहीं ये तो तैमूर ही अपनी पसंद से चुनेगा कि उसे क्या करना है। लेकिन फिर भी मैं चाहूंगी कि तैमूर क्रिकेटर बने।

आपको बता दें कि देशभर में तैमूर के बहुत बड़ी तादाद में फैंस हैं। इसलिए तो बॉलीवुड फोटोग्राफर्स इनकी एक झलक फैंस तक पहुंचाने की पूरी कोशिश में जुटे रहते हैं। तैमूर अक्सर सैफ, करीना और नैनी के साथ आउटिंग पर देखे जाते हैं।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories