/mayapuri/media/post_banners/42e8c561d9b8eae5ede67a8ecdc6029e0cd5f3ed60f75b114144f9166aedfd2b.jpg)
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार किड हैं, जो सबसे ज्यादा मीडिया में छाए रहते हैं। आए दिन तैमूर की कोई न कोई खबर सुर्खियों में बनी ही रहती है। तैमूर क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, तैमूर कब घर से निकलते है, मीडिया को उनकी हर खबर रहती है। सोशल मीडिया पर हर रोज तैमूर की फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं। इतना ही नहीं, इतनी छोटी सी उम्र में तैमूर की फैन फॉलाविंग भी काफी ज्यादा है।
हाल ही में तैमूर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर अपनी मां करीना कपूर के साथ प्ले स्कूल पहुंचे। आमतौर पर छोटे बच्चों को स्कूल में जरा भी दिलचस्पी नहीं होती, प्ले स्कूल के बाहर कुछ ऐसा ही नजारा तैमूर के साथ भी देखने को मिला। इस वीडियो में तैमूर अपनी मां करीना कपूर और अपनी नैनी के साथ प्ले के अंदर जाते हुए दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो को आप ध्यान से देखिए, अंदर जाते हुए तैमूर एक जगह गिर जाते हैं, ये देखकर ऐसा लग रहा है कि तैमूर को प्ले स्कूल जाने का मन नहीं है।
तो देखा आपने 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी करीना कपूर खान ने अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाला और बेटे को प्ले स्कूल ले गईं। आपको बता दें, तैमूर अपने जन्म के बाद से ही सुर्खियों में ही रहते हैं। यही नहीं, तैमूर मीडिया में काफी चर्चित भी हैं। अकसर उनकी ढेर सारी तस्वीरें वायरल होती है। कभी वे रोते हुए नजर आते हैं तो कभी पोज देते हुए।
गौरतलब है कि करीना कपूर खान, तैमूर के जन्म के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं और फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से वो अपना कमबैक कर रही हैं। जो 1 जून को रिलीज होगी। फिल्म में वो सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ नजर आएंगी।