करीना के लाडले तैमूर पहनते हैं इतने महंगे जूते, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

author-image
By Sangya Singh
करीना के लाडले तैमूर पहनते हैं इतने महंगे जूते, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
New Update

बॉलीवुड के स्टार किड्स में से एक करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अपने जन्म से मीडिया में पॉपुलर हो गए हैं और इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। इतना हीं नहीं, उनके नाम पर 100 से ज्यादा सोशल मीडिया पर फैन क्लब हैं। तैमूर कहीं भी हों, मीडिया के कैमरे हमेशा उनके आसपास ही रहते हैं और आए दिन उनकी क्यूट पिक्चर्स वायरल होती रहती हैं।

कुछ दिनों पहले करीना ने अपने लाडले तैमूर को इस कदर फॉलो किए जाने पर भी नाराजगी जताई थी और कहा था कि हर दिन फोटो ग्राफर्स को फोटोज नहीं खींचना चाहिए। वैसे, नन्हे तैमूर जब भी सामने आते हैं, हर बार उनका स्टाइलिश अवतार ही देखने को मिलता है।

फैशन लवर और स्टाइलिश करीना ने इतनी छोटी उम्र में तैमूर को भी स्टाइलिश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पटौदी नवाब खानदान के प्रिंस तैमूर के ठाठ बिलकुल भी कम नहीं है। इसका अंदाजा उनकी वार्डरोब चॉइस को देखकर लगाया जा सकता है।

आपको ये जानकर बिलकुल भी हैरानी नहीं होन चाहिए कि तैमूर Gucci और Ralph Lauren जैसी इंटरनेशनल ब्रांड के कपड़े और जूते पहनते हैं। तैमूर Gucci के जूते पहनते हैं जिनकी कीमत 13 से 14 हजार रुपये होती है। वहीं उनकी टी-शर्ट और स्नीकर्स की कीमत 2500 से 19000 रुपए तक होती है।

#Kareena kapoor Khan #Taimur Ali khan
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe