करिश्मा कपूर ने शेयर की राज कपूर और नरगिस की थ्रोबैक फोटो, लिखा ये कमेंट

author-image
By Sangya Singh
New Update
करिश्मा कपूर ने शेयर की राज कपूर और नरगिस की थ्रोबैक फोटो, लिखा ये कमेंट

करिश्मा कपूर ने अपने दादा राज कपूर और नरगिस की फोटो शेयर की

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के लिए खास वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, करिश्मा कपूर ने अपने दादा राज कपूर और उनकी को-एक्ट्रेस नरगिस के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा ‘मेरे हैंडसम दादा...’ । आपको बता दें कि इस फोटो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और फोटो पर अपने कमेंट्स भी दे रहे हैं।

करिश्मा कपूर ने राज कपूर और नरगिस की जो फोटो शेयर की है, वो ब्लैक एंड व्हाइट है। इस फोटो में  राज कपूर और नरगिस काफी खुश दिखाई दे रहे है। ये फोटो उस वक्त की है, जब दोनों काम के चलते साल 1954 में मॉस्को गए थे। भारत की तरह राज कपूर रूस में भी काफी पॉपुलर थे। उन्होंने रूस की कई खूबसूरत जगहों पर अपनी फिल्म की शूटिंग भी की थी। रूस में राज कपूर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले शोमैन स्वर्गीय राज कपूर बिना वीजा के एंट्री मिली थी। अप्रवासी होने के बावजूद राज कपूर को आसानी से एंट्री मिली। रूस में शूट हुई शोमैन राज कपूर की कई फिल्मों को क्लासिक मूवीज का दर्जा मिला।

करिश्मा अपने दादा राज कपूर के बेहद करीब थीं

अपने दादा राज कपूर के बेहद करीब थी करिश्मा । वो राज कपूर की यादगार तस्वीरें हमेशा सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म कुली नं. 1 के 25 साल पूरे होने के चलते एक फोटो पोस्ट की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ के जरिए करिश्मा कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कमबैक किया था। इसमें करिश्मा दो बच्चों की मां की भूमिका में नजर आईं थीं।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को बताया बी ग्रेड, तो एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Latest Stories