/mayapuri/media/post_banners/94bd84548030f0ae853c8f78d33258fa2ead935b6e3868dc48ff0fbcb9d45d6d.jpg)
बॉलीवुड में रीक्रियेट गानों को खूब पसंद किया जा रहा है हाल में दर्शकों ने फिल्म 'सिंबा' में 90 के दशक के बॉलीवुड सॉंग 'आंख मारे' का रीमिक्स देखा था और इसे काफी पसंद किया गया था। अब 90 के दशक के एक और सुपरहिट गाने का रीमिक्स आपको देखने को मिलेगा। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म 'लुका छुपी' में यह सुपरहिट सॉन्ग दिखाई देगा।
साल 1997 में अक्षय कुमार की फिल्म 'अफलातून' आई थी और इसी फिल्म के गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार में' को रीक्रिएट किया जा रहा है। ऑरिजनल गाने को अक्षय कुमार और उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया था। इस बार इस गाने को कार्तिक आर्यन और कृति सैनन पर फिल्माया जाएगा।
बताया जा रहा है कि हाल में इस गाने की शूटिंग मुंबई के वसई फोर्ट में की गई है। इस गाने में 150 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स का इस्तेमाल किया गया है और इसे विजय गांगुली ने किया है। फिल्म 'लुका छिपी' एक मथुरा शहर की कहानी है जिसमें कार्तिक ने लोकल रिपोर्टर की भूमिका निभाई है और कृति इसमें एक ऐसी लोकल लड़की बनीं हैं जो दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी कर शहर में वापस आई है। यह फिल्म इस साल 1 मार्च को रिलीज होगी।