करवाचौथ स्पेशल: इस बार अपना पहला करवाचौथ का व्रत रख रही हैं ये ऐक्ट्रेसेस

author-image
By Sangya Singh
New Update
करवाचौथ स्पेशल: इस बार अपना पहला करवाचौथ का व्रत रख रही हैं ये ऐक्ट्रेसेस

करवाचौथ यानी पति की लंबी उम्र के लिए रखा गया व्रत। ये त्यौहार शादीशुदा महिलाओं के लिए किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं हैं। इस दिन सभी सुहागिनें व्रत रखकर अपने पति के लिए भगवान से लंबी उम्र की कामना करती हैं। तो इस मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड में वो कौन सी एक्ट्रेसेस हैं जो इस करवाचौथ पर पहली बार अपने पति लिए ये व्रत रख रही हैं। आपको बता दें, कि इस साल बॉलीवुड में कई ऐक्ट्रेसेस की शादियां हुईं हैं, जिनमें अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, नेहा धूपिया समेत कई ऐक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। तो आप भी जानिए कि कौन सी ऐक्ट्रेसेस पहली बार ये व्रत रख रही हैं...

- अनुष्का शर्मा

सबसे पहले हम बात करते हैं अनुष्का शर्मा की। इस बार अनुष्का अपने विराट कोहली के लिए पहली करवाचौथ का व्रत रख रही हैं। आपको बता दें, कि विराट-अनुष्का 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। सात संमदर पार इटली में दोनों ने सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी और रिसेप्शन की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी छाए रहे थे और उनकी शादी लंबे समय तक लोगों के लिए चर्चा का विष्य बनी थी।

- सोनम कपूर

सोनम कपूर ने इसी साल 8 मई को अपने लंबे समय से रहे ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। दोनों एक दूसरे के बहुत प्यार करते हैं और एक दूसरे के साथ काफी क्यूट लगते हैं। दोनों की शादी मुंबई में सिख रीति रिवाजों से हुई थी। शादी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे शामिल हुए थे। ये शादी साल 2018 की सबसे बड़ी शादी मानी जाती है।

- नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने भी अंगद बेदी के साथ अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई में शादी की थी। इस तरह नेहा धूपिया का भी ये पहला करवाचौथ है। हालांकि, नेहा धूपिया प्रेग्नेंट भी हैं, तो ऐसा माना जा रहा है कि इस बार वो व्रत न रखें। लेकिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ की पूजा तो जरूर करेंगी।

- युविका चौधरी

कई फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस युविका चौधरी ने अभी हाल ही में टीवी ऐक्टर प्रिंस नरूला से शादी की है। दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अपनी शादी के दौरान भी दोनों कपल बेहद क्यूट लग रहे थे। शादी के बाद युविका का ये पहला करवाचौथ है तो जाहिर है कि युविका अपने पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत जरूर रखेंगी।

- मदालसा शर्मा

साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस मदालसा शर्मा भी इस साल मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। हालांकि, दोनों की शादी काफी विवादों में रही और इसी वजह से दोनं ने अपनी शादी बेहद गुपचुप तरीके से कर ली थी। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे।

- श्रिया सरन

जानी मानी ऐक्ट्रेस श्रिया सरन ने भी अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई से इसी साल शादी की है। इस तरह श्रिया का भी इस साल ये पहला करवाचौथ है। जाहिर सी बात है कि पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला ये व्रत वो जरूर रखेंगी।

- भारती सिंह

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी पिछले साल के अंत में अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया से शादी की है। दोनों 8 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने अपनी शादी बड़ी धूमधम से गोवा में परिवार की मौजूदगी में की थी। शादी के बाद भारती का भी ये पहला करवाचौथ है।

Latest Stories