/mayapuri/media/post_banners/7f0337504ff38032e7ddf5a42c0fcec50c95075a6120d874b1a8b4232b803d42.jpg)
बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो 'फिल्मफेयर अवॉर्ड 2019' का आयोजन 23 मार्च शनिवार को हुआ। इस शो का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में किया गया। इस अवॉर्ड में शो में फिल्मी दुनिया के बड़े- बड़े स्टार्स शामिल हुए। इसी दौरान कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
सामने आई तस्वीरों में कैटरीना और रणबीर एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे है। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। इस दौरान कैटरीना ने सिल्वर कलर का टेल गाउन पहना था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं रणबीर भी सूट में काफी हैंडसम लग रहे है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल इन तस्वीरों की खास बात यह है की दोनों 3 साल बाद ऐसे एक साथ नजर आए है।
बता दें की2009 में इनके अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। मगर कुछ कारणों की वजह से ये दोनों 2016 में अलग हो गए। इसके बाद से ही कैटरीना रणबीर को बिल्कुल पसंद नहीं करती। इनके ब्रेकअप की वजह रणबीर का धोखा देता माना जाता था। तब से लेकर अब तक इन दोनों में दूरियां थी।