/mayapuri/media/post_banners/63a49227aeed5e6d3da10188adb3548ffaf99c2d0bed705c5cf5a5793d61dea8.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमेशन में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर भी लीड रोल में है। दोनों की यह फिल्म आने से पहले ही काफी सुर्खियों में है।। ऐसे में कियारा फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कियारा पहली बार किसी फिल्म में लीड भूमिका में नजर आएंगी। कबीर सिंह में कियारा और एक्टर शाहिद कपूर के बीच फिल्माएं गए 'किस' सीन की काफी चर्चा हो रही है। फिल्म के गानों और ट्रेलर में दोनों की कैमस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।
/mayapuri/media/post_attachments/79d72573905af0f0b3d7d9b96e760b182a1f4457e5de1783fdd122c996601393.jpg)
/mayapuri/media/post_attachments/f6204546f4e376e2585f045d12f24df920fe5bbbaf32a14ca141aab3bd61a388.jpg)
हाल ही में जब प्रमोशन के दौरान कियारा से इस बारें में पुछा गया तो कियारा ने बताया 'शाहिद कपूर के साथ मेरी रोमांटिक जोड़ी को लोग पसंद कर रहे हैं, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। सच बताऊं तो हमने इस केमिस्ट्री को दिखाने के लिए किसी तरह की कोई मेहनत नहीं की है। सबकुछ बहुत नार्मल था। कियारा ने आगे कहा कि उनकी लाइफ में भी प्यार था, उनका भी ब्रेकअप हुआ था। हार्टब्रेक से बाहर निकलने के लिए कियारा ने भी रोना-धोना किया, घर से कई दिनों तक बाहर नहीं निकली थी।कियारा कहती हैं कि 'जब हम रिलेशनशिप में होते हैं तो अपनी एक अलग दुनिया में होते हैं, अपनी पहचान भी भूल जाते हैं। लेकिन इस समय मैं किसी भी तरह के रिलेशनशिप में नहीं हूं, इस समय काम पर पूरा फोकस रखा है और असल जिंदगी में कबीर सिंह जैसे आशिक का इंतजार है।'
/mayapuri/media/post_attachments/b939d8441c14f8f9203b739aca22dcbb07c72a17f2efab120d26fecbbf4e5540.jpg)
बता तें फिल्म कबीर सिंह' 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है
/mayapuri/media/post_attachments/e70e1e2ee5befe6038fcd28a141bca7c8fd912974d30d6ab8c34c3eae839462d.jpg)
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/21/cover-2668-2025-11-21-20-03-34.jpg)