किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

author-image
By Sangya Singh
New Update
किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर, एक्‍टर किशोर कुमार की पहली पत्‍नी और एक्ट्रेस रूमा गुहा ठाकुरता का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, वे काफी समय से कोलकाता स्थित अपने घर बालीगंगे प्‍लेस में रह रही थीं। उनका अंतिम संस्कार कोलकाता में ही किया जाएगा।

किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

रूमा गुहा ठाकुरता के डॉक्‍टर ने बताया कि उन्होंने सुबह 6 बजे अंतिम सांस ल। बता दें कि साल 1934 में कोलकाता में जन्‍मीं रूमा ने साल 1951 में लीजेंड्री सिंगर और एक्‍टर किशोर कुमार से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला और महज 6 साल में दोनों ने तलाक ले लिया। साल 1960 में उन्‍होंने अरुप गुहा ठाकुरता से शादी कर ली। इस शादी के बाद दोनों की एक बेटी हैं।

किशोर कुमार की पहली पत्नी रूमा गुहा का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

किशोर और रूमा की शादी से एक बेटा भी है, बेटे का नाम अमित कुमार है। अमित कुमार मशहूर सिंगर हैं। रूमा गुहा के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया ह। ममता ने ट्विटर पर लिखा, 'रूमा गुहा ठाकुरता के निधन से दुखी। सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।'

बता दें कि रूमा गुहा ठाकुरता ने अपने करियर की शुरुआत 1944 में ज्वार भाटा फिल्म से की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्‍म गंगा, अभिजान, पालातक, एंटोनी फिरंगी, बालिका वधू, दादर कीर्ति जैसी शानदार फिल्‍मों में काम किया है।

Latest Stories