बर्थडे स्पेशल: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनने तक का सफर

author-image
By Sangya Singh
New Update
बर्थडे स्पेशल: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बनने तक का सफर

जाने माने डांस कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा का आज जन्मदिन है। रेमो का जन्म 2 अप्रैल 1974 को बेंगलुरु में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गोपी नायर है जो इंडियन एयरफोर्स में ऑफिसर थे और उनकी मां माधवीयम्मा एक हाउस वाईफ थीं। बॉलीवुड में रेमो आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें बहुत संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

माइकल जैक्सन को देखकर डांस सीखा

रेमो डिसूजा ने गुजरात के जामनगर से सेकेंडरी की पढ़ाई की थी। स्कूल के दौरान वो एक अच्छे एथलीट थे और उन्होंने कई सारे अवॉर्ड भी जीते। इसके बाद उनका मन डांस की ओर चला गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेमो डिसूजा ने डांस के लिए कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली। उन्होंने माइकल जैक्सन के वीडियो देखकर डांस सीखा। वीडियो देखकर वो खुद स्टेप्स कोरियाग्राफ किया करते थे।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उन्होंने अपनी डांस क्लास सुपर ब्रैट्स खोली और लोगों को डांस सिखाना शुरु किया। अपने करियर की शुरुआत में रेमो को काफी संघर्ष करना पड़ा। यहां तक कि एक बार तो उनके पास पैसे की इतनी दिक्कत थी कि उन्हें अपनी दो रातें बिना कुछ खाए-पिए स्टेशन पर गुजारनी पड़ीं। इतनी मुश्किलों से गुजरने के बाद रेमो की किस्मत चमकी एक डांस कॉम्पटीशन के दौरान। यहां पर उनकी टीम जीत गई।

इसके बाद रेमो को बतौर डांसर एक्टर बनने का मौका मिला। फिल्म 'रंगीला' में उन्हें पहला चांस मिला। इस फिल्म में क्रिटिक्स ने उनके डांस की काफी तारीफ की। इसके बाद रेमो ने एक इंडिपेडेंट प्रोजेक्ट लिया। जहां उन्हें अभिनव सिन्हा के निर्देशन में सोनू निगम का एल्बम 'दीवाना' कोरियोग्राफ करने का मौका मिला जो उस समय काफी हिट हुआ था। उसके बाद उन्होंने कई बड़े डायेरेक्टर्स के साथ वीडियो एल्बम में काम किया।

टर्निंग पॉइंट रहा इश्क समंदर

रेमो के करियर में सबसे अहम रहा उनका कोरियोग्राफ किया हुआ आइटम सॉन्ग 'इश्क समंदर'। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के हिट गाने कोरियोग्राफ किए। उनके गाने और डांस के आज लोग दीवाने हैं। कोरियोग्राफी में अपना करियर जमाने के बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्शन का मन बनाया और सबसे पहले फिल्म 'फालतू' का निर्देशन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं कि लेकिन फिल्म को लोगों ने पसंद किया।

उसके बाद रेमों ने साल 2013 में डांस बेस्ड फिल्म 'एबीसीडी' को डायरेक्ट किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी तारीफ की। फिर साल 2015 में रेमो अपनी दूसरी फिल्म 'एबीसीडी' का सीक्वल लेकर आए। फिल्म ने काफी कमाई की और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। ये फिल्म साल 2105 की सबसे ज्यादा कमी करने फिल्म बनी। फिलहाल रेमो की अगली फिल्म 'रेस-3' भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

आपको बता दें, रेमो डिसूजा जितने बड़े परदे पर सफर कोरियोग्राफर तो उल्टे ही सफल जज वो छोटे पर्दे पर। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत जीटीवी के डांस बेस्ड रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी। इसके साथ ही वो कलर्स के डांस बेस्ड रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी बतौर जज नजर आ चुके हैं। फ़िलहाल रेमो स्टार प्लस के डांस बेस्ड रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ में सुपर जज की भूमिका अदा कर रहे हैं।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.
➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.
➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और Instagram पर जा सकते हैं.
embed/captioned' allowtransparency='true' allowfullscreen='true' frameborder='0' height='879' width='400' data-instgrm-payload-id='instagram-media-payload-3' scrolling='no'>

Latest Stories