/mayapuri/media/post_banners/160b4a58106b2f1cb749027e003fd1599e71e2247875eb55a09936179100213b.jpg)
बॉलीवुड के सुपरहीरो सनी देओल के बेटे करण देओल अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके है। करण देओल ने फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यु किया था। वहीं इस फिल्म में करण देओल कुछ जादू नहीं दिखा पाए थे। या से भी कहा जा सकता है कि, करण की पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। इसी के साथ अब करण देओल की दूसरी फिल्म आने वाली है जिसका नाम है ‘वेल्ले’।
/mayapuri/media/post_attachments/77f2be69b6e088196a9f57511f62cb884ae32a731e8448df833b0bbb09413c16.jpg)
आपको बता दें कि, करण देओल की फिल्म ‘वेल्ले’ 10 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वही इस फिल्म में करण के चाचा और एक्टर अभय देओल भी नजर आएंगे। इसी बीच करण देओल ने अपनी आने वाली फिल्म वेल्ले’ को लेकर मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि, उनकी फिल्म ‘वेल्ले’ उनकी पहली फिल्म से कुछ हटकर है। ये भी कहा जा सकता है कि इस फिल्म में करण ने काफी फनी किरदार निभाया है। जो कि दर्शकों को पसंद आएगा। बता दें कि, इस फिल्म के निर्माता अजय़ देवगन है और निर्देशन देवेन मुंजाल ने किया है। साथ ही बतौर निर्देशक देवेन मुंजाल की यह पहली फिल्म है।
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/11/07/cover-2666-2025-11-07-21-07-03.png)