बर्थडे स्पेशल: फाल्गुनी पाठक के एलबम से फेमस हुई थीं आयशा टाकिया

author-image
By Sangya Singh
बर्थडे स्पेशल: फाल्गुनी पाठक के एलबम से फेमस हुई थीं आयशा टाकिया
New Update

लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस आयाशा टाकिया आज भी लोगों को बेहद पसंद हैं। आज आयशा का जन्मदिन है और आज वो 32 साल की हो गईं हैं। सन् 1986 में आज के ही दिन मुंबई में उनका जन्म हुआ था। आयशा को बचपन से ही फिल्मों का शौक था। आयशा जब 4 साल की थीं तभी से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बतातें हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें।

- आयशा टाकिया का जन्म और पालन पोषण मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती हैं, जब कि मां ब्रिटिश है। इसलिए उनका परिवार आधा महाराष्ट्रयिन है। घर पर ही रहकर उन्होंने अंग्रेजी बोलना सीखा था और फिल्मों में अभिनय करने के लिए उनको हिन्दी और तेलगू भाषा भी सीखनी पड़ी थी।

- आयशा फिल्मों में आने से पहले कॉमर्शियल में काम कर चुकी हैं। आयशा ने अपना करियर शाहिद कपूर के साथ कॉम्प्लान के विज्ञापन से शुरु किया था। आज भी लोग उन्हें कॉम्प्लॉन गर्ल के नाम से जानते हैं।

- इसके बाद 15 साल की उम्र में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के एलबम 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए' के वीडियो के लिए में काम किया था। इस वीडियो से ही आयशा फेमस हुई थीं।

- उसके बाद आयशा टाकिया दोबारा एक और वीडियो 'शेक इट डैडी' में नजर आईं और इसके लिए आयशा टाकिया को हिन्दी फिल्म इंडस्ट्रीज में काफी सराहना भी मिली।

'सोचा ना था' थी आयशा की पहली फिल्म

- आयशा टाकिया ने जो पहली फिल्म की थी वो ‘सोचा ना था’ थी। लेकिन ये फिल्म बाद में रिलीज हुई इससे पहले उनकी फिल्म ‘टार्जन : द वंडर कार’ रिलीज हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई और फिल्म के लिए आयशा को फिल्म फेयर में बेस्ट डेब्यूटेंट अवॉर्ड दिया गया।

- आयशा टाकिया की मुख्य फिल्में 'दे ताली', 'संडे', 'फुल एंड फाइनल', 'नो स्मोकिंग', 'सलाम-ए-इश्क', 'कैश', 'डोर','शादी से पहले', 'यूं होता तो क्या होता', 'सोचा ना था', 'होम डिलीवरी', 'शादी नंबर वन', 'टार्जन द वंडर कार' और 'वांटेड' हैं। वांटेड उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक है जिसमें वे सलमान खान के अपोजिट थीं।

- आयशा टाकिया ने जब फिल्म 'वॉन्‍टेड' और 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'संडे' में लीड रोल प्ले किया था, तब वो ब्रेस्ट इंप्लांट को लेकर विवादों में घिर गईं थी। खबरों के मुताबिक आयशा ने ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया था। हालांकि आयशा ने इस खबर पर कोई सफाई नहीं दी थी।

बॉयफ्रेंड से की थी शादी

- आयशा ने 1 मार्च 2009 को मुंबई में अपने बायॅफ्रेंड फरहान आजमी के साथ निकाह किया। उन्होंने शादी के लिए अपना धर्म भी चेंज किया था। आज उनका एक बेटा भी है जिसका नाम मिखाईल आजमी है। शादी के बाद आई उनकी फिल्म ‘पाठशाला’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

- शादी के बाद आयशा जहां धर्म बदलने को लेकर पॉपुलर हुई थीं वहीं वो अपनी लिप सर्जरी को लेकर भी काफी सुर्खियों में आईं थीं। इस सर्जरी के बाद आयशा का लुक काफी बदल गया था। इनके फैन्स ने इस लुक को काफी सराहा लेकिन ट्रोलर्स ने इनका जमकर मजाक उड़ाया।

- आयशा सबसे ज्यादा विवादों में अपने पति और ससुर को लेकर रहती है। साल 2014 में आयशा के ससुर अबू आजमी ने कहा था कि जो महिलाएं सहमति या बिना सहमति के सेक्स करती हैं उन्हें फांसी पर टांग देना चाहिए। इस बयान के बाद बेटे फरहान आजमी और बहू आयशा टाकिया आजमी ने उस बयान की कड़ी निंदा की थी।

➡ मायापुरी की लेटेस्ट ख़बरों को इंग्लिश में पढ़ने के लिए  www.bollyy.com पर क्लिक करें.

➡ अगर आप विडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल Mayapuri Cut पर जा सकते हैं.

➡ आप हमसे जुड़ने के लिए हमारे पेज  width='500' height='283' style='border:none;overflow:hidden' scrolling='no' frameborder='0' allowfullscreen='true' allow='autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share' allowFullScreen='true'>

'>Facebook, Twitter और

#Birthday Special #Bollywood Actress #Happy Birthday #ayesha takia
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe