
बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब एक दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की। शादी की सभी रस्में कोंकणी और सिंधी दोनों ही रीति रिवाजों से हुईं। 2 दिन चली इस ग्रैंड वेडिंग पर करोड़ों फैंस की नजरें टिकी हुई थीं। शादी संपन्न होने के बाद कपल ने तस्वीरें शेयर की। फोटो में दीपवीर की सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। आपको बता दें, कि दीपिका ने जो एंगेजमेंट रिंग पहनी है उसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
इन तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। ज्यादातर राउंड शेप डायमंड रिंग देखी जाती है। खबरों के मुताबिक, दीपिका की इस सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग की कीमत 1.3-2.7 करोड़ रुपए है।
/mayapuri/media/post_attachments/98f3ebbb0ffcb59e28f0c1199478de7929d11bed51e9442b4b62ce18571c1bea.jpg)
फोटो में आप देख सकते हैं कि एंगेजमेंट रिंग के अलावा दीपिका ने दूसरी उंगलियों में भी रिंग्स पहनी हैं। एक्ट्रेस का ब्राइडल ज्वैलरी कलेक्शन काफी इंप्रेसिव है। फैंस को दुल्हन के लिबास में दीपिका जितनी खूबसूरत लग रही हैं, उतना ही उनका गेटअप भी लोगों को पसंद आ रहा है।
/mayapuri/media/post_attachments/2b15b555667f709c414498fd37246f6cb38f625b86bb4cd87e46689ec388ec21.jpg)
वहीं तस्वीर में रणवीर सिंह की एंगेजमेंट रिंग देखने को मिलती है। हालांकि उनकी रिंग की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। फोटो को देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि शादी के दिन रणवीर सिंह कितने खुश थे। फोटो कोंकणी रिवाज के दौरान की है। रणवीर ने सफेद कुर्ता पहना हुआ है।
/mayapuri/media/post_attachments/f0e31069a8f61d1f78cea64d877b90e135bc601e9f7a6de616cb3930d7b39a30.jpg)
वहीं दीपिका गोल्डन कांजीवरम साड़ी में नज़र आ रही हैं। अपने लुक को ट्रैडिशनल टच देने के लिए दीपिका ने गोल्डन हैवी ज्वैलरी पहनी है। हाथ में पूजा की थाल लिए दीपिका रणवीर को देखकर हंसती नजर आ रही हैं।
/mayapuri/media/post_attachments/9ca47ccaefedb9bd0a3a9a03cba5b52b1c1e6f42a7972ad59bfd6a71814679ab.jpg)
दीपिका पादुकोण ने सिंधी रस्म के दौरान हुए आनंद कारज में लाल चुनरी पहनी है। जो बेहद खास है। चुनरी में संस्कृत में मंत्र लिखे हैं। चुनरी के बॉर्डर के पर ''सदा सौभाग्यवती भव:'' लिखा है।
/mayapuri/media/post_attachments/7dede3de524cd99d89fa7d121d95d31b96067eca00f6b0bbed8c1de282e835eb.jpg)
आपको बता दें, कि दीपवीर ने सब्यसाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट को शादी के खास मौके के लिए चुना है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों को एक घंटे में 30 लाख से ज्यादा लाइक मिले। वहीं रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 लाख लाइक आए।
/mayapuri/media/post_attachments/10238edaff67f0d837bf9851e7ec8edf1ef251dce90359b239175ab19ad777a9.jpg)
 Follow Us
 Follow Us
                /mayapuri/media/media_files/2025/10/24/cover-2664-2025-10-24-21-48-39.png)