पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगी कृति खरबंदा

author-image
By Sangya Singh
New Update
पहली बार रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगी कृति खरबंदा

बॉलीवुड ऐक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ और ‘यमला,पगला,दीवाना फिर’ से जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कृति खरबंदा जल्द ही एक बड़े स्टार के साथ नज़र आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, कृति खरबंदा जल्द ही बॉलीवुड के एनर्जेटिक और हैंडसम ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगी।

आपको बता दें, कि कृति खरबंदा और रणवीर सिंर किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक पेंट ब्रैंड के कॉमर्शियल ऐड में एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे। इन दोनों एक्टर्स ने हाल ही में मुंबई में इस एड की शूटिंग पूरी की है।

रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव शेयर करते हुए कृति ने कहा, 'इतने बड़े ब्रैंड के साथ जुड़ना और रणवीर के साथ स्क्रीन शेयर करना अपने आप में एक बड़ा ऑनर है। उनके साथ इस एड की शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया।' आपको बता दें कि, कृति बहुत जल्द साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में नजर आने वाली हैं।

Latest Stories