First Look: कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिमी’ का फर्स्ट लुक आउट, सरोगेसी पर बेस्ड है फिल्म

author-image
By Sangya Singh
New Update
First Look: कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिमी’ का फर्स्ट लुक आउट, सरोगेसी पर बेस्ड है फिल्म

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। वह दोनों जल्द ही फिल्म Mimi में नजर आएंगे। Mimi का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। Mimi मराठी फिल्म Mala Aai Vhhaychy पर आधारित है। फिल्म को दिनेश विजन प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 'स्त्री' प्रोड्यूस की थी। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर डायरेक्ट कर रहे हैं।

फिल्म Mimi के पोस्टर में दो हाथ दिखाए गए हैं। जिसमें से एक हाथ पर बच्चा लेटा हुआ है और दूसरा हाथ उस बच्चे को लेने के लिए आगे बढ़ाया गया है। फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कृति सेनन ने लिखा- जिंदगी एक जर्नी है जो अप्रत्याशित चमत्कारों से भरी हुई है। इस जर्नी के लिए तैयार हो जाइए #Mimi। यह बहुत स्पेशल होने वाली है।

बता दें मराठी फिल्म Mala Aai Vhhaychy सेरोगेसी पर आधारित है। भारत में विदेशी लोगों के भारतीय महिलाओं को सेरोगेट्स की तरह इस्तेमाल करने की कहानी है। यह एक इमोशनल फिल्म है जिसमें एक भारतीय सेरोगेट मदर की कहानी दिखाई गई है। फिल्म मिमी की रिलीज़ डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

Latest Stories