कुचिपुड़ी नृत्यांगना और अंतराष्ट्रीय अदाकारा मंजू भार्गवी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म 'दि रिबेल डांसर'

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
कुचिपुड़ी नृत्यांगना और अंतराष्ट्रीय अदाकारा मंजू भार्गवी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म 'दि रिबेल डांसर'

अवंति ग्रुप के बैनर तले चर्चित फिल्म समीक्षक, पत्रकार, लेखक , निर्माता और निर्देशक राजीव चौधरी द्वारा प्रसिद्ध कुचिपुड़ी नृत्यांगना और तेलगु फिल्म-'शंकरभरणम'  फेम  अंतराष्ट्रीय अदाकारा मंजू भार्गवी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म-'

दि रिबेल डांसर' का निर्माण विख्यात पत्रकार  भारती प्रधान के साथ संयुक्त रूप से किया गया है। इस फिल्म के छायाकार थॉमस जेवियर हैं। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में कुचिपुड़ी नृत्यांगना मंजू भार्गवी की जीवन गाथा को बड़े ही कलात्मक ढंग से पेश किया गया है।

अदाकारा मंजू भार्गवी की 1979 में रिलीज हुई फिल्म 'शंकरभरणम' ने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। इसके बाद इन्होंने कई हिट मलयालम फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा इन्होंने तमिल भाषा में बनी फिल्म बिल्ला (1980) में एक गाने पर नजर आईं और कमल हासन के साथ शास्त्रीय नृत्य करती हुई फिल्म 'सागरा संगमन' में 1983 को दिखी थीं।कुचिपुड़ी नृत्यांगना और अंतराष्ट्रीय अदाकारा मंजू भार्गवी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म 

Latest Stories