/mayapuri/media/post_banners/2666861fa40c95e86bd5fb03249e35d874755937cf6b42c1bc497787a6f3e866.jpg)
Kurta Pajama Song : शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का ‘कुर्ता पजामा’ सॉन्ग रिलीज, फैंस को पसंद आया शहनाज का दिलकश अंदाज
पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल और मशहूर सिंगर टोनी कक्कड़ का न्यू सॉन्ग 'कुर्ता पजामा' (Kurta Pajama Song) रिलीज हो गया है। टोनी और शहनाज का साथ में ये पहला गाना है। इस गाने का म्यूज़िक टोनी कक्कड़ ने दिया है, लिखा भी टोनी कक्कड़ ने है और गाया भी टोनी कक्कड़ ने ही है। गाने ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है। इस बात का अंदाजा 'कुर्ता पजामा' को यू-ट्यूब पर मिले व्यूज देखकर लगाया जा सकता है।
'कुर्ता पजामा' सॉन्ग रिलीज
दरअसल, शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ के सॉन्ग 'कुर्ता पजामा' (Kurta Pajama Song) पर अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने में टोनी कक्कड़ और शहनाज गिल का अंदाज और उनकी केमिस्ट्री भी देखने लायक है। गाने में शहनाज ब्लैक ड्रेस में बहुत खूबसूरत और क्यूट लग रही है तो वहीं टोनी कक्कड़ भी काफी कूल लग रहे हैं। गाने में एक और चीज़ गौर करने वाली है, वो ये कि इसमें लोकेशन के साथ ज्यादा एक्सपैरिमेंट नहीं किया गया है। पूरे में गाने में बस दो ही लोकेशन दिखाई गई हैं। इसके साथ ही गाने की कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी ने की थी। इस गाने के बारे में बात करते हुए राहुल शेट्टी ने कहा था कि सॉन्ग की शूटिंग केवल 8 घंटे में ही पूरी हो गई थी।
हालांकि जो संगीत प्रेमी है उन्हें ये गाना कुछ खास पसंद नहीं आएगा। इस गाने को ज्यादातर लोग शहनाज की वजह से पसंद कर रहे हैं। गाने में शहनाज के एटीट्यूड और अदाओं को काफी पसंद किया जा रहा है।
हाल ही में जस्सी गिल के साथ शहनाज का नया सॉन्ग 'कह गई सॉरी' रिलीज हुआ है। Bigg Boss 13 की बहुचर्चित कंटेस्टेंट रहीं शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण शहनाज नए जमाने की सोशल मीडिया स्टार हैं। शहनाज की भोली- भाली बातों और नटखट अदाओं ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
यहाँ देखें वीडियो
ये भी पढ़ें- हॉकी के बाद संदीप सिंह के राजनीतिक सफर पर बनेगी दूसरी फिल्म ‘सिंह सूरमा’