Advertisment

NMACC: एक विश्व स्तरीय सांस्कृतिक हब का आरंभ

author-image
By Sharad Rai
New Update
NMACC: एक विश्व स्तरीय सांस्कृतिक हब का आरंभ

ऐसे मौके कभी कभी आते हैं जब एक छत के नीचे सितारों का मेला दिखाई पड़े। मुम्बई के BKC स्थित जिओ वर्ल्ड सेंटर में भारत के शीर्षस्थ उद्योगपति श्री मुकेश अम्बानी की पत्नी श्रीमती नीता अंबानी ने एक बड़ा कल्चरल हब बनाया है, जिसको नाम दिया गया है- "नीता मुकेश अम्बानी कल्चरल सेंटर" (NMACC)। इस सेंटर के उद्घाटन पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी शालीन भव्यता के बीच यहां फिल्म, क्रिकेट और राजनीति के सितारों का मेला लगा दिखाई दिया ।कार्यक्रम के आरंभ में NMACC की फाउंडर- संचालिका सुश्री नीता अंबानी ने खुद भारत नाट्यम नृत्य पेश करके सबको हैरत में डाल दिया ! सब सोच रहे थे इतने बड़े उद्योगपति की जीवन संगिनी में कला के प्रति गहरी निष्ठा है तभी तो वह इतने बड़े कल्चरल सेंटर की परिकल्पना को साकार रूप दे पाई हैं !

 फिलॉन्थरोपिस्ट उद्यमी नीता अंबानी रिलायंस व्यवसाय के साथ साथ बहुत सारे सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हैं। फोर्ब्स और इंडिया टुडे द्वारा विश्व की 50 इंफ्लुएंसियल महिलाओं में शामिल नीता अंबानी  बचपन से आर्ट से लगाव रखती हैं।बचपन मे ही वह क्लासिकल नृत्य में विधिवत पारंगत हो गयी थी।उनदिनों का देखा गया उनका सपना ही 1600 वर्ग फीट में विस्तारित, 4 मंजिला NMACC का साकार लेता स्वरूप है। जिसमे 3 थियेटर हैं, वर्ल्ड  इंफ्रास्ट्रक्चर क्लास की सारी सुविधाएं हैं। यह सेंटर उनके लिए है जो वहां कला के क्रियेटर हों, दर्शक हों या विजिटर हों-सभी के लिए है।

यही वजह है NMACC के तीन दिवसीय  शुभारम्भ पर सितारों की झिलमिलाहट का मेला लग गया था यहां। पर्दे के सितारों में सलमान खान, शाहरुख खान पत्नी गौरी व  बच्चों आर्यन तथा सुहाना के साथ, ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ, हृतिक रोशन अपनी गर्ल फ्रेंड सबा आज़ाद के साथ, प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ, रेखा,  सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ, आलिया भट्ट , सारा अलीखान, श्रद्धा कपूर, अदिति राव हैदरी, विद्या बालन पति के साथ, सैफ अली खान बेगम करीना कपूर खान के साथ, आमिर खान परिवार के साथ, संजय लीला भंसाली पत्नी सहित, काजोल...और और और। वहीं क्रिकेट की दुनिया के कई सितारों में सचिन तेंदुलकर (पत्नी अंजली और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ सबका ध्यान खींच रहे थे। बहुत से नामचीन पॉलिटिशियन भी यहां दिख रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री महारास्ट्र उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी और बेटे आदित्य के साथ पहुचे थे तो वर्तमान उप मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस पत्नी अमृता के साथ यहां आए हुए थे। और तो और, हॉलीवुड एक्टर स्पाइडर मैन (टॉम हॉलैंड) भी NMACC को शुभ कामना देने वाले मेहमानों में शुमार  थे और आयोजन के आकर्षण भी।      दरअसल सुश्री नीता अंबानी की सांस्कृतिक सोच की परिकल्पना का स्वरूप लेता यह कल्चरल हब 'NMACC' हमारे देश के कलात्मक शौर्य में एक और नग जोड़ने जैसा है। बधाई अंबानी परिवार !!

Advertisment
Latest Stories