निर्भया केस के 7 साल पूरे होने पर फिल्म "दिल्ली कांड" का पोस्टर लॉन्च

author-image
By Mayapuri Desk
New Update
निर्भया केस के 7 साल पूरे होने पर फिल्म "दिल्ली कांड" का पोस्टर लॉन्च

16 दिसंबर 2012 की तारीख हर भारतीय को याद है, जब दिल्ली में निर्भया केस हुआ तो पूरे देश की महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया. आज निर्भया केस को 7 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर निर्भया कांड पर बेस्ड एक फीचर फिल्म 'दिल्ली कांड' का पोस्टर लॉच किया गया।

लेखक निर्देशक और निर्माता क्रितिक कुमार की इस फिल्म में मशहूर एक्टर वीरेंदर  सक्सेना और टीवी एक्ट्रेस प्रीतिका चौहान अहम किरदार निभाया हैं, जबकि साउथ एक्ट्रेस काश्वी कंचन इसमें निर्भया का रोल प्ले किया हैं। फैशन परेड फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई फिल्म के पोस्टर लांच के मौके पर यह तीनो लोग मीडिया से रूबरू हुए। इस फिल्म को 21 स्ट सेंचुरी आर्ट्स ने को प्रोड्युस किया है। फिल्म में राजेश सिंह और अमित शुक्ला की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुंबई के अंधेरी स्थित हॉल में हुए इस प्रोग्राम में बलात्कार की शिकार होने वाली तमाम महिलाओं के लिए सबने एक मिनट का मौन धारण किया, उसके बाद मोमबत्ती जलाकर इवेंट की शुरुआत हुई। वीरेंद्र सक्सेना, क्रितिक कुमार और प्रीतिका चौहान ने यहां मीडिया से इस फिल्म के सन्दर्भ में बातें की।

फिल्म के डायरेक्टर क्रितिक कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अब तक निर्भया केस की इन्वेस्टिगेशन कई फिल्मों में दिखाई गई है जबकि इस फिल्म में बस के अंदर क्या हुआ था, कैसे हुआ था, यह दिखाया गया है। यह फिल्म केवल निर्भया केस पर नहीं है बल्कि देश में होने वाली रेप की सभी घटनाओं पर बेस्ड है।'

वीरेंद्र सक्सेना इस फिल्म में निर्भया के पिता का रोल कर रहे हैं जबकि प्रीतिका चौहान एक जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं।वीरेंद्र सक्सेना ने यहां मीडिया से बात करते हुए रेप की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले तो एक दो इस तरह की घटनाएं घटती थीं लेकिन अब बहुत ज़्यादा हो रहा है। हम सब को बहुत ही सीरियसली इसे लेना चाहिए। इस समस्या के समाधान या इस तरह के दरिंदो को क्या सजा मिले, इसका फैसला तो सरकार या ज्यूडिशरी करेगी, लेकिन हमें लड़कों को लड़कियों की इज्जत करने के बारे में समझाना चाहिए। इस तरह की फिल्मों का समाज पे असर पड़ना चाहिए, इसी लिए ऐसी फिल्में बनाई जाती हैं क्योंकि ऐसी फिल्में दर्शकों से कुछ कहने की कोशिश करती हैं।

फिल्म की शूटिंग कंप्लीट है और जनवरी २०२० में रिलीज़ होगी। इसमें पांच गीत हैं, एक रोमांटिक सॉन्ग, एक दर्द भरा गीत है, एक रेवुलेशनरी सॉन्ग है और सिचुएशनल गीत हैं। इस के सिंगर्स में आदित्य नारायण, जावेद अली जैसे नाम शामिल हैं।

Latest Stories