/mayapuri/media/post_banners/8afba6c3be408e0518e62247476222083aaf887b2b82f7273819b56ded71c6bf.png)
बॉलीवुड में 2019 बेहद ही खास रहा। बॉक्सऑफिस पर बहुत सी सुपरहिट फिल्में आई और बहुत सारे स्टार किड्स ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। मगर इसी के चलते 2019 में हमारे बॉलीवुड की कई दिग्गज़ हस्तियां हमारे बीच नही रही और हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गई। मगर इन हस्तियों की कमी हमेशा ही बालीवुड और दर्शकों को खलती रहेगी। आइए जानें 2019 की उन बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जो अब हमारे बीच नही रही।
# 1. कुशल पंजाबी
(23 अप्रैल, 1977 – 26 दिसंबर, 2019)
/mayapuri/media/post_attachments/827c55681f8b5d1a9ef6bfcec934d702fd23dd7fe7709d35012f270dae49138c.jpg)
साल के अंत में बॉलीवुड में सबसे ज्यादा दिल दहलाने वाली बात कुशल पंजाबी की मौत की रही। कुशल पंजाबी बॉलीवुड और टेलीविजन के अभिनेता थे। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी मृत्यु कोई प्राकृतिक मौत नही थी बल्कि उन्होंने सुसाइट किया। इस बात की जानकारी उनके पास मौजूद सुसाइड नोट से मिली थी
# 2. विद्या सिन्हा
/mayapuri/media/post_attachments/1990efb0503e0a57121d99689d24268926bde2d32bbe6814b973bf8ebf5e6809.jpg)
(15 नवंबर 1947- 15 अगस्त 2019)
2019 में हमने बॉलीवुड और टीवी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा को खो दिया। फिल्मों में कमाल करने के बाद वह टीवी सीरियलों में नजर आने लगी। उन्होंने 1974 में फिल्म :राजा काका' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। वह एक कमाल की अदाकारा थी।
# 3. वीरु कृष्णनन
(7 सितंबर 2019)
/mayapuri/media/post_attachments/9e04a6d95ca696d1f01c846450658c8512152463726fb9df208de2b0aaf9f611.jpg)
एक्टर और कथक गुरु के तौर पर मशहूर वीरु कृष्णनन का निधन 2019 में हुआ। इन्होंने बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्रियो जैसे प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को डांस सिखाया था। वह आमिर खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' में नजर आए।
# 4. विजू खोटे
(17 दिसंबर, 1941 – 30 सितंबर, 2019)
/mayapuri/media/post_attachments/1f68797c17dc225761ffb14222587ab42b5688585c0c84fb4764e4a63aa86aef.jpg)
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता विजू खोटे ने 30 सितंबर 2019 में आखिर सास ली। हिंदी और मराठी फिल्मों के साथ उन्होंने अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया। वह बेहद लोकप्रिय फिल्म 'शोले' में नजर आए थे। शोले फिल्म में अपने द्वारा बोला गया 'सरदार मैंने तुम्हारा नमक खाया है' यह डायलॉग दर्शकों के बीच आज भी बेहद लोकप्रिय है।
# 5.) शौकत आज़मी
/mayapuri/media/post_attachments/73f2a0a061f5f8179f0227b0c0c83c1ee5993b8af3fbef86244cf65fe8a09524.jpg)
(21 अक्टूबर, 1928 – 22 नवंबर, 2019)
हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा और शबाना आज़मी की मां शौकत आज़मी भी 2019 में ही चल बसी। वह 90 साल की थी जब उनका निधन हुआ। वह लम्बें समय से बीमार चल रही थी। वह बेहद जानें मानें शायर कैफी आजमी की पत्नी भी थी। लोग उन्हें प्यार से शौकत आपा कहते थें।
#6. गिरीश कर्नाड:
(19 मई, 1938 – 10 जून, 2019)
/mayapuri/media/post_attachments/8009b04ac502c1f5c01b7b5f115d144d0449ed28a0dd01d8cbeaf84176f557fb.jpg)
हिंदी सिनेमा के जाने मानें लेखक, अभिनेता, फिल्म डायरेक्टर और नाटककार गिरीश कर्नाड बीते साल से ही हमारे बीच नही रहे। अभिनेता को ज्ञानपीठ पुरस्कार भी मिला और पद्मश्री व पद्मभूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित भी हो चुके है। उनके द्वारा लिखे गए तुगलक, हयवदन, तलेदंड, नागमंडल जैसे नाटक लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुए और अन्य भाषाओं में इनके नाटको का अनुवाद और मंचन भी किया गया है।
# 7. वीरु देवगन
(मृत्यु: 27 मई, 2019)
/mayapuri/media/post_attachments/c3d47f21c33a2a4bd303c8a234a0b9130350fccc3d2fdebc511de04e9d910527.jpg)
बॉलीवुड के स्टंट निर्दशक और अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरु देवगन का निधन इसी साल हुआ। उन्हें बचपन से ही हीरो बनने का शौक था मगर वह बन नही पाए। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों में अभिनय और प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया।
# 8. नवतेज हुंडल
/mayapuri/media/post_attachments/de61c0a2f8164f125e7ec59326851eec486eeb1648daa338d618e6e5e86a1944.jpg)
अभिनेता नवतेज हुंडल जो बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की 2019 में आई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में नजर आए थें। इसी साल वह भी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह कर चले गए। इससे पहले अभिनेता संजय दत्त की फिल्म खलनायक, और तेरे मेरे सपने जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थें।
# 9. राजकुमार बड़जात्या
हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म देने वाले प्रोड्यूसर राजकुमार बड़जात्या का 2019 में ही निधन हो गया था। इन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड को एक से एक पारिवारिक ड्रामा फिल्में दी, जिसमें हम आपके हैं कौन', 'हम साथ-साथ हैं' और 'विवाह' और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में शामिल है।/mayapuri/media/post_attachments/fdafeb445f417a5d99ef1d2596e1d2468c030242a00206ab97ed65d324c36aca.jpg)
# 10. डॉ श्रीराम लागू
(16 नवंबर, 1927 – 17 दिसंबर, 2019)
/mayapuri/media/post_attachments/3c9ff3afe3475ac3d21c8836c5e3a1e25464fcebc02f154f4c00bbfee6789f10.png)
हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता डॉ श्रीराम लागू हिंदी सिनेमा की जानी मानी हस्ती थें। वह एक बेहतरीन नाटककार भी थें। 2019 में 92 की उम्र में उनका निधन हो गया।
# 11. मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी
/mayapuri/media/post_attachments/3e51ff49c795898672da471426dbcf0f84ec5ee01e69ab26d821ab356761c7cf.jpg)
बॉलीवुड के बेहद पॉपलुर म्यूजिक डायरेक्टर मोहम्मद जहूर खय्याम हाशमी अपने गानों के लिए अधिक जानें जाते थें। उनके द्वारा बनाए गए गाने आज भी लोगों की जुबान पर चड़े हुए। उनके गानों को भूलाया नही जा सकता है।
# 12. महेश आनंद
/mayapuri/media/post_attachments/2d47930e5e45361e9788ce1e05f7776d6688129a14ef10c8c30b5eeca37cb7a2.jpg)
हिंदी सिनेमा में विलेन के तौर पर जाने मानें अभिनेता महेश आनंद का भी 2019 में निधन हो गया। उन्होंने 80 और 90 की फिल्मों में विलेन का रोल सबसे ज्यादा निभाया था।
# 13. राजू मवानी
/mayapuri/media/post_attachments/e61d304924c073f091c2a64e8a125585ed0dd9fe57277a14e4e0dcfebbf48609.jpg)
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और प्रोड्यूसर राजू मवानी अपने द्वारा प्रोड्यूस की फिल्मों के लिए जाने जाते थें। इन्होंने अपने करियर में बेहद लोकप्रिय फिल्मों को प्रोड्यूस किया जिसमें शूटआऊट ऍट वडाला, वांटेड, पुलिसगिरी और सरकार जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल है। मगर 2019 में फिल्मी दुनिया ने इस बेहतरीन कलाकार को खो दिया।
# 14. चंपक जैन
/mayapuri/media/post_attachments/d0cdeaf3da7ae02d885fc3b0c554ee3ccffd08ca763e50747edca65b6f86a2ce.jpg)
बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक प्रोड्यूसर चंपक जैन जिन्होंने बहुत सी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। इन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्में जैसे खिलाड़ी, बाजीगर, मैं खिलाड़ी तू आनरी, जोश, हमराज, हलचल जैसी अनेको फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। मगर 2019 में इनका भी निधन हो गया।
# 15. श्याम रामसे
/mayapuri/media/post_attachments/3ae425e9eea2cb7e0b13aa5c97e38eca59c780eb159481ca8875a93da7fcd1e6.jpg)
90 के दशक में बेहद ही हॉरर फिल्में बनाने वाले डायरेक्ट श्याम रामसे वह भी 2019 में सबको अलविदा कह गए। इन्होंने पुरानी हेवली, वीराना, बंद दरवाजा, जैसी फिल्मों का डायरेक्ट किया था। यह उस समय की सबसे हॉरर फिल्में थी। डायरेक्टर ने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा हॉरर फिल्मों को डायरेक्ट किया।
आगे पढ़े - साल 2020 में बॉलीवुड की इन बड़ी फिल्मों पर होगी सबकी नज़र
Follow Us
/mayapuri/media/media_files/2025/10/31/cover-2665-2025-10-31-20-07-58.png)