Advertisment

दीपवीर की तरह ही प्रियंका-निक भी शादी में आए मेहमानों को देंगे यह तोहफा

author-image
By Pankaj Namdev
New Update
दीपवीर की तरह ही प्रियंका-निक भी शादी में आए मेहमानों को देंगे यह तोहफा

बॉलीवुड के गलियारों में सितारों की शादी की धूम है। दीपिका और रणवीर सिंह शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। अब प्रियंका और निक की बारी है जो दो और तीन दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे। शादी को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। प्रियंका और निक की शादी में जो गेस्ट आयेंगे उन्हें ख़ासतौर पर डिजाइन किया हुआ चांदी का सिक्का दिया जायेगा।publive-image

Advertisment

ये सिक्का मुंबई के एक जूलरी शॉप से बनवाया गया है। ये डिजाइनर सिक्का है जिसके एक तरफ़ NP यानि निक और प्रियंका और दूसरी तरफ़ गणेश-लक्ष्मी की तस्वीर है। निक और प्रियंका मुंबई आ गए हैं और उनके जुहू स्थित घर को अच्छे से सजाया गया है। शादी जोधपुर के एक भव्य महल में शाही अंदाज में होगी, जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

आपको बता दें कि, दिल्ली में कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग कर रही थी। प्रियंका चोपड़ा इस शादी को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ने वाली और उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर सभी इंतजामों पर नजर रखी हैl इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा उनके विदेशी मेहमानों को देसी अंदाज महसूस करना चाहती हैं, जिसके लिए वह इस शादी को भारतीय टच भी दे रही हैंl जानकारी के अनुसार विवाह समारोह में शरीक होने वाले मेहमानों के लिए हेलिकॉप्टर बुक किए गए हैं।

Advertisment
Latest Stories